A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Cannes 2026: 79वें कान में चंदा पटेल ने बढ़ाया देश का मान, 'तेरा मेरा नाता' का हुआ ग्लोबल प्रीमियर, लूटी वाहवाही

Cannes 2026: 79वें कान में चंदा पटेल ने बढ़ाया देश का मान, 'तेरा मेरा नाता' का हुआ ग्लोबल प्रीमियर, लूटी वाहवाही

79वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सितारों के खूबसूरत अंदाज के साथ-साथ सिनेमा और संस्कृति की भी खास झलक देखने को मिली। तमाम सेलेब्स के बीच फेमस डायरेक्टर प्रोड्यूसर चंदा पटेल भी चर्चा में रहीं, जिनकी फिल्म 'तेरा मेरा नाता' के ग्लोबल प्रीमियर ने रीजनल सिनेमा को भी नई पहचान दिलाई।

cannes- India TV Hindi
Image Source : ANI चंदा पटेल

79वें कान फिल्म फेस्टिवल लगातार चर्चा में बना हुआ है। 12 मई से इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई, जिसमें अब तक आलिया भट्ट, कल्याणी प्रियदर्शन, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी से लेकर अदिति राव हैदरी तक का जलवा देखने को मिल चुका है। तमाम सेलेब्स अपने बेस्ट लुक को रेड कार्पेट पर फ्लॉन्ट करते दिखे। इस बीच गुजराती फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर चंदा पटेल भी कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी शिरकत को लेकर चर्चा में हैं, जिनकी फिल्म 'तेरा मेरा नाता' के ग्लोबल प्रीमियर ने भारतीय रीजनल सिनेमा को भी नई पहचान दी है।

चर्चा में चंदा पटेल की फिल्म

चंदा पटेल की अपकमिंग फिल्म 'तेरा मेरा नाता' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है और अब इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म के प्रीमियर ने इसे फिर सुर्खियों में ला दिया है। जी हां, कान फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म तेरा मेरा नाता का भी प्रीमियर हुआ, जिसने इंटरनेशनल फिल्म प्रेमियों और मेहमानों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। बता दें, चंदा पटेल की ये फिल्म लंबे समय से चर्चा में है और अब कान फिल्म फेस्टिवल में ग्लोबल प्रीमियर के बाद इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।

चंदा पटेल का लुक

कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में चंदा पटेल के लुक की बात करें तो आइवरी और पेस्टल शेड्स वाले बेहद खूबसूरत गाउन में चंदा पटेल ने रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें वह काफी ग्रेसफुल लग रही थीं। उनके गाउन पर की गई बारीक एम्ब्रॉयडरी, खूबसूरत डिटेलिंग और लंबा फ्लोइंग ट्रेल उनके लुक को और भी प्यारा बना रहा था। उनका यह लुक इंडियन कल्चरल आर्ट और मॉडर्न ग्लोबल फैशन का मिक्स था जिसने कान्स के ग्लैमरस माहौल में अलग ही छाप छोड़ी। सॉफ्ट कर्ल्स, एलिगेंट ज्वेलरी और सटल मेकअप के साथ चंदा ने अपने पूरे अंदाज़ से सभी का ध्यान खींचा।

तेरा मेरा नाता के बारे में

फिल्म 'तेरा मेरा नाता' की बात करें तो ये एक रोमांटिक ड्रामा है, जो प्यार, किस्मत और इमोशनल कनेक्शन से जुड़े दो दिलों की कहानी है। फिल्म में सूरज कुमार और भाविका लीड रोल में हैं। कान फिल्म फेस्टिवल की बात करें तो इसका आयोजन 12 मई से 23 मई 2026 तक चलेगा। 23 मई को कान्स की क्लोजिंग सेरेमनी होगी, जिसमें इंटरनेशनल स्टार्स के साथ भारतीय सितारे भी शिरकत करते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ेंः तस्वीर में नजर आ रहे दो नटखट बच्चों को पहचाना? एक है बॉलीवुड का धांसू हीरो, पिता हैं मशहूर एक्शन डायरेक्टर
'करुप्पु' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, सूर्या की फिल्म ने दूसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई, कमाए 38 करोड़

Latest Bollywood News