बॉलीवुड सितारों की हर एक तस्वीर को देखना उनके फैंस काफी पसंद करते हैं, लेकिन कई बार कुछ को पहचान पाना मुश्किल हो जाता है। खासकर ये सितारे पहले कैसे दिखते थे, क्या काम करते थे और आज कहां हैं। इस तरह की तमाम बातें जानने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। इसी बीच एक बॉलीवुड सुपरस्टार के बचपन की फोटो सामने आई है, जिसमें उन्हें अपने भाई के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है। इस तस्वीर में उनके साथ उनके छोटे भाई दिखाई दे रही हैं, जो अपने भाई की तरह कई बॉलीवुड फिल्मों और सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।
तस्वीर में दिख रहे दोनों बच्चों को पहचाना?
इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों ने अपने सिर पकड़ लिए हैं, क्योंकि उनके फैंस भी पहचान नहीं पा रहे कि आखिर ये दोनों हैं कौन? तो बता दें कि इस तस्वीर में नजर आने वाले ये दोनों बच्चे और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर के बच्चे सनी कौशल और विक्की कौशल हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि कैसे दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया हुआ है। दोनों कैमरे की ओर देख खिलखिलाकर हंस रहे हैं।
विक्की कौशल के बचपन की अनदेखी तस्वीर वायरल
एक्टर सनी कौशल ने अपने बड़े भाई विक्की कौशल को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर बचपन की एक पुरानी तस्वीर शेयर करके बधाई दी। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के 'स्टोरीज' सेक्शन में जाकर सनी ने एक तस्वीर अपलोड की, जिसमें नन्हे विक्की को अपने छोटे भाई के ऊपर प्यार से लेटे हुए देखा जा सकता है। फोटो-शेयरिंग ऐप पर भाई-बहन के इस प्यारे पल को शेयर करते हुए सनी ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी जान' और इसके साथ ही एक लाल दिल और चमकने वाला इमोजी भी लगाया। 'शिद्दत' एक्टर ने इस पोस्ट में अपने बड़े भाई को भी टैग किया।

पिता ने विक्की कौशल को दी जन्मदिन की बधाई
इसके अलावा, विक्की और सनी के पिता जाने-माने एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने शनिवार को अपने बड़े बेटे के एक साल और बड़े होने पर सोशल मीडिया पर उसके लिए एक इमोशनल नोट लिखा था। एक्टर को 'पुत्तर' कहते हुए, शाम कौशल ने विक्की जैसा बेटा पाकर अपनी खुशी जाहिर की। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीर में पिता और बेटे की जोड़ी घर पर एक सोफे पर आराम से बैठी हुई थी और दोनों कैजुअल कपड़ों में नजर आ रहे थे।
ये भी पढे़ं-
मशहूर कंटेंट क्रिएटर करीना कायसर का निधन, 30 की उम्र में ली अंतिम सांस, मौत की वजह आई सामने