1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 9.2 IMDb रेटिंग वाली धमाकेदार सीरीज, झकझोर देने वाली कहानी, हर सीन करेगा बेचैन, सस्पेंस 'दिल्ली क्राइम' से भी तगड़ा

9.2 IMDb रेटिंग वाली धमाकेदार सीरीज, झकझोर देने वाली कहानी, हर सीन करेगा बेचैन, सस्पेंस 'दिल्ली क्राइम' से भी तगड़ा

 Published : May 16, 2026 08:55 pm IST,  Updated : May 16, 2026 09:02 pm IST

ओटीटी पर एक नई धांसू सीरीज आई है, जो सच्ची घटना पर आधारित हैं। इसमें 2020 के हाथरस कांड के बारे में दिखाया गया है। अगर घर बैठे सस्पेंस-थ्रिल देखना चाहते हैं तो ये सीरीज देख सकते हैं। इसके आगे 'दिल्ली क्राइम' की कहानी भी फीकी लगने लगेगी।

Hathras 16 Days- India TV Hindi
ये सीरीज सस्पेंस में निकली सबकी बाप Image Source : INSTAGRAM/@ZEE5

सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानियों का उद्देश्य लोगों को सच्चाई दिखाना, जीवन के महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में बताना और दर्शकों को सतर्क करना होता है। ये कहानियां हमें इतिहास, समाज और मानवीय भावनाओं को बेहतर ढंग से समझने में भी मदद करती हैं। आज हम ओटीटी पर आई एक ऐसी ही नई सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका पहला एपिसोड देखते ही आपके होश उड़ जाएंगे। इसकी कहानी 2020 के हाथरस कांड की याद दिलाती है। इस मामले ने देश भर में भारी आक्रोश पैदा कर दिया था और जाति के आधार पर हुई हिंसा के खिलाफ बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। अब ओटीटी पर इस सीरीज के रिलीज होते ही ये पुरानी घटना फिर से चर्चा में आ गई है।

धांसू क्राइम थ्रिलर सीरीज

ओटीटी पर सच्ची घटनाओं पर आधारित कई बेहतरीन वेब सीरीज हैं, जिसमें 'दिल्ली क्राइम', 'आश्रम' से लेकर 'ब्लैक वारंट' शामिल है। इस नई सीरीज के अभी सिर्फ 3 एपिसोड ही रिलीज हुई है और आते ही ओटीटी पर छा गई। हम बात कर रहे हैं, 'हाथरस: 16 डेज' की। फिल्ममेकर पैट्रिक ग्राहम द्वारा निर्देशित यह सीरीज 2020 के हाथरस कांड के बाद के 16 दिनों के उस दिल दहला देने वाले सफर को दिखाती है, जिसमें जाति, लिंग और सच की लगातार खोज के आपसी जुड़ाव को उजागर किया गया है। सीरीज 'हाथरस - 16 डेज' उस दर्दनाक सच्चाई को दिखाती है जो उस युवा दलित महिला ने सहा था।

दिमाग की नसें खोल देगी कहानी

सीरीज की कहानी उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक युवा दलित महिला पर हुए हमले और उसके बाद देश भर में फैले गुस्से से जुड़ी घटनाओं की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली झलक दिखाता है। इसमें देखने को मिलता है कि जो घटना एक क्रूर अपराध के तौर पर शुरू होती है, वह जल्द ही जाति-व्यवस्था, राजनीतिक सत्ता, मीडिया के हेर-फेर और सच को दबाने वाले तंत्र की एक बड़ी पड़ताल में बदल जाती है। चश्मदीद गवाहों के बयानों, ग्राउंड रिपोर्टिंग, पुराने फुटेज और पत्रकारों, कार्यकर्ताओं, कानून-प्रवर्तन अधिकारियों व नीति-निर्माताओं के नजरिए से सजी 'हाथरस - 16 डेज' (Hathras - 16 Days) सिर्फ एक दुखद घटना को दोहराने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उस घटना से जुड़े लोगों का दर्द भी दिखाया है।

ओटीटी पर कहां देखें हाथरस कांड पर बनी सीरज

चन्द्रशेखर आजाद रावण, निधि सुरेश और अमिल भटनागर स्टारर 'हाथरस 16 डेज' की आईएमडीबी रेटिंग 9.2 है। ये सीरीज आप जी5 पर देख सकते हैं। 14 सितंबर, 2020 को उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक 19 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। 29 सितंबर, 2020 को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। ये सीरीज उसी घटना को दिखाती है।

ये भी पढ़ें-

'जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी', सलमान खान का दिलचस्प खुलासा, कामयाबी का बताया असली मतलब

क्या सैफ अली खान को ऑफर हुई थी शाहरुख खान की 'मैं हूं ना'? फराह खान ने तोड़ी चुप्पी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन