1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका का बेटे के लिए दिखा प्रोटेक्टिव अंदाज, भीड़ के बीच किया कुछ ऐसा, बोले लोग- नई मम्मी का प्यार

हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका का बेटे के लिए दिखा प्रोटेक्टिव अंदाज, भीड़ के बीच किया कुछ ऐसा, बोले लोग- नई मम्मी का प्यार

हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा इन दिनों उन्हें आईपीएल में सपोर्ट करने के लिए पहुंच रही हैं। हालिया मैच में वो बेटे अगस्त्य के साथ पहुंची थीं। वहां से बाहर आते हुए एक वीडियो सामने आया है जिसमें माहिका का प्रोटेक्टिव अंदाज देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Hardik Pandya Girlfriend Mahieka sharma - India TV Hindi
Image Source : INSTANT BOLLYWOOD/INSTAGRAM अगस्त्य और माहिका।

IPL की शुरुआत हो चुकी है, फील्ड के साथ ही बाहर भी कई वायरल मोमेंट्स लोगों का ध्यान खींचने के लिए एक बार फिर तैयार हो रहे हैं। पहले ही दिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लवी डवी मोमेंट ने सभी का ध्यान खीं और अब हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड और उनके बेटे अगस्त्य की चर्चा हो रही है। दोनों का एक वीडियो सुर्खियों में आ गया है। रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया जिसे देखने के लिए माहिका पहुंची थी। हार्दिक पांड्या की टीम मुंबई इंडियन्स की जीत के बाद वो बेटे अगस्त्य के साथ बाहर निकलती नजर आईं और पैप्स ने उन्हें घेर लिया।

माहिका शर्मा ने अगस्त्य का रखा ख्याल

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि माहिका हार्दिक के बेटे अगस्त्य का हाथ थामे स्टेडियम से बाहर आती हैं। जैसे ही वो दिखते हैं पैपराजी उन्हें कैप्चर करने के लिए उनके काफी करीब आ जाते हैं, भीड़ के बीच माहिका थोड़ा गुस्से में नजर आती हैं। इस बीच वो बेटे अगस्त्य को भीड़ से बचाती दिखती हैं। वो बच्चे को चेहरे पर पड़ रही फ्लैशलाइट से परेशान होता देखती हैं, जिसके बाद वो तुरंत ही उसके चेहरे को अपने हाथ से कवर करती हैं और उसे हग करती हैं। इसके बाद भी जब पैप्स पीछे नहीं हटते तो वो कहती हैं, 'प्लीज फ्लैश मत मारिए'। इसके बाद वो फिर कहती हैं, 'सर, हम अगस्त्य के साथ हैं, प्लीज थोड़ा साइड हो जाइए।' 

यहां देखें वीडियो

लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट

सामने आए इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। वो हार्दिक पांड्या की नई गर्लफ्रेंड और बेटे अगस्त्य की बॉन्ड को खासा पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं वो उनके प्रोटेक्टिव अंदाज की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'माहिका प्योर सोल हैं और वो अगस्त्य को काफी प्यार करती हैं।' एक और शख्स ने लिखा, 'माहिका बिल्कु मम्मी की तरह उसका खास ख्याल रख रही हैं।' एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'लगता है माहिका और अगस्त्य के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।' एक और नेटिजन ने लिखा, 'अगस्त्य को नई मम्मी मिल गई है, जो काफी प्रोटेक्टिव और केयरिंग है।' इस तरह के कई और कमेंट्स से वीडियो का कमेंट सेक्शन भरा पड़ा है।

ये भी पढ़ें: OTT की बादशाह है 9.2 रेटिंग वाली सीरीज, 5 सालों से कोई नहीं हिला पाया सिंहासन, दिल में बसा है हर एक किरदार

Latest Bollywood News