1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. OTT की बादशाह है 9.2 रेटिंग वाली सीरीज, 5 सालों से कोई नहीं हिला पाया सिंहासन, दिल में बसा है हर एक किरदार

OTT की बादशाह है 9.2 रेटिंग वाली सीरीज, 5 सालों से कोई नहीं हिला पाया सिंहासन, दिल में बसा है हर एक किरदार

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 30, 2026 01:07 pm IST,  Updated : Mar 30, 2026 01:07 pm IST

5 एपिसोड वाली बंधी हुई वेब सीरीज साल 2021 में रिलीज हुई थी, इस सीरीज ने लोगों का दिल जीतने के साथ ही सबसे अधिक IMDb रेटिंग वाली सीरीज होने का भी खिताब हासिल किया। बीते पांच सालों से इस सीरीज का दबदबा कायम है।

Aspirants- India TV Hindi
शो से नवीन कस्तूरिया एक शॉट। Image Source : STILL FROM WEB SERIES

ओटीटी ने लोगों को नई-नई कहानियों से परिचित कराया है और कई सरल कहानियों को मंच दिया है। आज हम एक ऐसी ही कहानी के बारे में आपको बताएंगे। पांच साल पहले साल 2021 में कोविड के दौर में एक वेब सीरीज रिलीज हुई, जिसने आम छात्रों की कहानी को पर्दे पर इस कदर दिखाया कि लोग उसके दीवाने हो गए। इस सीरीज का हर किरदार दिल-दिमाग में बस गया और लोग उसने अपने बीच का ही मानने लगे। लोगों को ये सीरीज इतनी पसंद आई कि इसे 9.2 की IMDb रेटिंग मिली है, जो कि अब तक की सबसे ज्यादा है। सालों से कई सीरीज आईं और गईं, लेकिन कोई भी इसका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है। 

क्या है सीरीज का नाम?

साल 2021 में रिलीज हुई एक सरल कहानी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। समाज से जुड़ी कहानी के चलते लोग इससे जुड़ गए। आम लोगों की जिंदगी पर आधारित वेब सीरीज बनाने वालों में माहिर टीवीएफ ने ही इसका प्रोडक्शन किया था। बिना किसी भारी-भरकम बजट के इसे बनाया गया, शो में कोई बड़े नामी चेहरे भी नहीं थे, लेकिन इस सीरीज में काम करने के बाद सभी स्टार बन गए। मोटिवेशनल कहानी वाली ये सीरीज है एस्पिरेंट्स, जिसमें यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों के जीवन और संघर्ष को बहुत बारीकी और सधे हुए अंदाज में सरलता से पेश किया गया है। इस कहानी ने गहरी दोस्ती और संघर्ष की नई परिभाषा सेट की।

कहां देखें ये सीरीज, कौन हैं शो के लीड एक्टर्स?

एस्पिरेंट्स को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। अब तक इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं। पहले सीजन में कुछ पांच एपिसोड में कहानी सिमटी हुई है, इसलिए ये दर्शकों को उबाऊ भी नहीं लगती, बिना किसी लागलपेट के कहानी को पेश किया गया है। सीरीज में नवीन कस्तूरिया, सनी हिंदुजा, नमिता दुबे और शिवांकित सिंह परिहार ने लीड रोल निभाए, चारों की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। नवीन द्वारा निभाया गया अभिलाश  का रोल और सनी हिंदुजा द्वारा निभाया गया संदीप भैया का किरदार आज भी लोगों दिमाग में बसा हुआ है।

सीरीज की कहानी

अब आते हैं सीरीज की कहानी पर, शो में 3 दोस्तों अभिलाश, गूरी और एसके की कहानी दिखाई गई है, जो तैयारी करते हुए मिलते हैं, पढ़ाई और संघर्ष के बीच उनकी दोस्ती गहराती हैं, इस दौरान इन्हें संदीप भैया नाम का एक सीनियर मिलता है, जो खुद वो सफलता हासिल नहीं कर सका है, जिसकी उसे चाहत थी, लेकिन अभिलाश उसे मेंटर के रूप में देखता है और वो उसे सफलता की सीढ़ियों की ओर गाइड करता है। इस दौरान कई चीजों को दांव पर लगाते हुए अभिलाष यूपीएससी पाल कर लेता है, इसके साथ ही गूरी और एसके से उसकी दोस्ती बिखर जाती है और सभी रास्ते अलग-अलग हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: हॉरर नहीं, फिर भी देखकर डर जाएंगे आप, IMDb पर मिली बंपर रेटिंग, डार्क क्राइम कॉमेडी में चप्पे-चप्पे पर भरा है सस्पेंस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन