1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. हॉरर नहीं, फिर भी देखकर डर जाएंगे आप, IMDb पर मिली बंपर रेटिंग, डार्क क्राइम कॉमेडी में चप्पे-चप्पे पर भरा है सस्पेंस

हॉरर नहीं, फिर भी देखकर डर जाएंगे आप, IMDb पर मिली बंपर रेटिंग, डार्क क्राइम कॉमेडी में चप्पे-चप्पे पर भरा है सस्पेंस

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 27, 2026 03:28 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 03:29 pm IST

एक ऐसी फिल्म जिसका नाम लेने भी भी लोगों को शर्मा आ जाती है, लेकिन इसके नाम पर न जाए इसकी कहानी काफी गहरी है और समाज के उस काले सच को दिखाती है जो आज के दौर में आम हो चुका है। इस फिल्म को IMDb पर तगड़ी रेटिंग मिली है।

LSD- India TV Hindi
फिल्म से लिया गया एक सीन। Image Source : NETFLIX

16 साल पहले एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई जिसके नाम को लेकर काफी चर्चा हुई थी। फिल्म का नाम सुनकर लोगों को लगा कि कहानी में कुछ गंदगी होगी, लेकिन फिल्म एक गहरे मुद्दे पर बात करती है। जब ये फिल्म रिलीज हुई तो एमएमएस स्कैंडल का दौर चल पड़ा था और डिजिटल दुनिया तेजी से विकसित हो रही थी। फिल्म इसी डिजिटल दुनिया के काले सच को उजागर करती है। फिल्म कहानी को डार्ट क्राइम कॉमेडी जॉनर के जरिए पेश किया गया है, लेकिन आप इसे देखकर डर भी सकते हैं। आज के दौर में भी इस फिल्म की कहानी काफी रेलिवेंट है। 

फिल्म की कहानी

'लव सेक्स और धोखा' का नाम सुनकर लोगों को फिल्म में गंदगी देखने की उम्मीद हो सकती है, लेकिन ये फिल्म एक साफ दृष्टिकोण पेश करती है। फिल्म में मानवीय भावनाओं की पड़ताल की गई है। फिल्म तीन अलग-अलग कहानियों के माध्यम से डिजिटल युग के काले सच को दिखाती है पहली कहानी प्यार की है, जहां एक फिल्म मेकर छात्र अपनी छात्रा के प्यार में पड़कर भाग जाता है, लेकिन उनका अंत 'ऑनर किलिंग' जैसी भयावह सच्चाई के साथ होता है। दूसरी सेक्स से जुड़ी है एक स्टोर का मैनेजर प्रमोशन और कर्ज के लालच में अपनी साथी कर्मचारी के साथ संबंध बनाता है और छिपकर उसका एमएमएस (MMS) बना लेता है। तीसरी कहानी धोखे की है, जहां एक स्टिंग ऑपरेशन की कहानी दिखाई गई हैं, जिसमें एक मॉडल एक मशहूर पॉप स्टार का सच सामने लाने के लिए खुद को दांव पर लगाती है।

फिल्म की कास्ट

पूरी फिल्म डिजिटल फुटेज (CCTV, मोबाइल, हिडन कैमरा) के जरिए शूट की गई है, जो प्राइवेसी के खत्म होने और सनसनीखेज मीडिया की कड़वी हकीकत बयां करती है। फिल्म की कहानी रोचक है और इसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। फिल्म में नुसरत भरूचा, अनशुमन झा, राजकुमार राव, नेहा चौहान, आर्य बनर्जी और अमित सियाल ने लीड रोल निभाए हैं। सभी की एक्टिंग शानदार है। फिल्म की बंधी हुई परतदार कहानी बढ़ते सस्पेंस के साथ दिलचस्प और गहरी होती जाती है।

 कहां देखें ये फिल्म?

'लव सेक्स और धोखा' को IMDb पर 7.1 रेटिंग मिली है। साल 2010 में रिलीज हुई ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। इसका दूसरा पार्ट भी काफी चर्चा में रहा है। इसके बजट और कमाई पर नजर डालें तो /s फिल्म सिर्फ 4.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसकी कमाई तीन गुना ज्यादा थी। फिल्म लगभग 13 करोड़ रुपये कमाए थे, जिससे साबित होता है कि फिल्म हिट थी। 

ये भी पढ़ें: अखाड़े की मिट्टी में सने राम चरण, दिखाई 'पेड्डी पहलवान' की पहली झलक, नए लुक और दमदार बॉडी पर टिकी निगाहें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन