1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हथौड़ा त्यागी' की पत्नी को देखा? घुंघराले बाल और प्यारी मुस्कान, खूबसूरती और स्टाइल में बॉलीवुड हसीनाओं को देती हैं टक्कर

'हथौड़ा त्यागी' की पत्नी को देखा? घुंघराले बाल और प्यारी मुस्कान, खूबसूरती और स्टाइल में बॉलीवुड हसीनाओं को देती हैं टक्कर

अभिषेक बनर्जी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने अभिनय के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है, लेकिन उनकी पत्नी ग्लैमर की दुनिया से नहीं हैं, लेकिन खूबसूरती और फैशन के मामले में वह बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं।

Abhishek Banerjee- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@NOWITSABHI अभिषेक बनर्जी, टीना नोरोन्हा।

अभिषेक बनर्जी अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर हैं। 'पाताल लोक' से लेकर 'स्टोलन' तक में उन्होंने अपने अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। 'पाताल लोक' में निभाया उनका 'हथौड़ा त्यागी' का किरदार अब तक दर्शकों के दिलों में बसा है। पिछले दिनों वह 'स्त्री 2' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी और 'थामा' में भी उनका कैमियो था। अपने अभिनय के दम पर अभिषेक बनर्जी ने खूब पॉपुलैरिटी बटोरी है, लेकिन क्या आप उनकी पत्नी को जानते हैं? अभिषेक की पत्नी का नाम टीना नोरोन्हा है, जो बेहद प्रतिभाशाली हैं, लेकिन एक एक्टर की पत्नी होने के बाद भी वह लाइमलाइट और चकाचौंध की दुनिया से दूर रहती हैं। हाल ही में अभिषेक और टीना को साथ में स्पॉट किया गया, जहां उनकी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज को देख सभी हैरान रह गए। 

घुंघराले बाल और प्यारी मुस्कान

सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने अभिषेक बनर्जी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी टीना के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान टीना ने जहां ग्रे टॉप और ब्लैक स्कर्ट पहनी थी, वहीं अभिषेक ब्राउन पैंट और व्हाइट टी-शर्ट में स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दिए। दोनों ने साथ पोज दिए और फिर आगे बढ़ गए। इस वीडियो के सामने आते ही अब यूजर हैरानी जाहिर कर रहे हैं कि इतनी खूबसूरत होते हुए भी टीना अभिनय से दूर क्यों हैं। कई ने तो यहां तक कह दिया कि टीना खूबसूरती के मामले में कई बॉलीवड हसीनाओं से आगे हैं।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

अभिषेक और टीना की लव स्टोरी एक क्रिएटिव प्रोजेक्ट में साथ करने के दौरान शुरू हुई, जहां शुरुआती मुलाकातें एक अलग राह पर चल पड़ीं। हालांकि, अभिषेक के लिए टीना को इंप्रेस करना आसान नहीं था। टीना ने शुरू में अभिषेक में इंटरेस्ट नहीं दिखाया। लेकिन अभिषेक ने हार नहीं मानी। लगभग छह महीनों तक, वह टीना से कॉन्टेक्ट में रहे और उन्हें लेकर रिस्पेक्ट और  एडमिरेशन करते रहे। छह महीने बाद, टीना ने भी आखिरकार अभिषेक से अपनी भावनाओं को साझा किया, जिससे एक रिश्ते की शुरुआत हुई जो 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

अभिषेक और टीना की पहली मुलाकात कहां हुई थी?

अभिषेक बनर्जी की टीना नोरोन्हा से पहली मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी, जहां वह बतौर मॉडल और डिजाइनर काम कर रही थीं। हालांकि, फैशन इंडस्ट्री से होने के बाद भी टीना फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं। अब टीना इंटीरियर डिजाइन और आर्किटेक्चर के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उनका कॉन्फिडेंस, फैशन की गहरी समझ और क्रिएटिव बैकग्राउंड उन्हें खूबसूरती और ग्रेस दोनों में किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री के बराबर बनाती है।

ये भी पढ़ेंः 'वनवास खत्म हो गया', भांजे कृष्णा अभिषेक से दूर हुए सुनीता के शिकवे-गिले, बहू कश्मीरा को लगाया गले, साथ खिंचवाई तस्वीरें
4 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहा एक्टर, 1 नहीं 2 मेगा बजट फिल्मों से मचाएगा तबाही, दे चुका है 1200 करोड़ी फिल्म

Latest Bollywood News