1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'वनवास खत्म हो गया', भांजे कृष्णा अभिषेक से दूर हुए सुनीता के शिकवे-गिले, बहू कश्मीरा को लगाया गले, साथ खिंचवाई तस्वीरें

'वनवास खत्म हो गया', भांजे कृष्णा अभिषेक से दूर हुए सुनीता के शिकवे-गिले, बहू कश्मीरा को लगाया गले, साथ खिंचवाई तस्वीरें

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 15, 2026 07:09 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 07:09 pm IST

लंबे समय तक चली तकरार के बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच के गिले-शिकवे दूर हो गए हैं। सुनीता ने हाल ही में कृष्णा और कश्मीरा के साथ मीडिया के सामने पोज दिए और साथ में हंसी-मजाक करती भी नजर आईं।

kashmera shah- India TV Hindi
सुनीता ने कृष्णा-कश्मीरा को लगाया गले। Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है। इससे पहले भांजे कृष्णा अभिषेक के साथ चली उनकी तकरार के भी चर्चे रहे। गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच की तकरार लंबे समय तक चर्चा में रही। कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह कई बार इस पूरे विवाद पर खुलकर बात करते भी दिखे। हालांकि, समय के साथ मामा-भांजे की दूरियां खत्म होने लगीं, लेकिन मामी सुनीता आहूजा के साथ कृष्णा की दूरियां बनी रहीं। मगर अब, मामी सुनीता के साथ भी कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा के गिले-शिकवे दूर हो गए हैं। हाल ही में तीनों का एक वीडियो सामने आया, जिसमें तीनों को एक-दूसरे क साथ पोज करते और साथ में हंसी-ठिठोली करते देखा जा सकता है।

मामी सुनीता आहूजा से दुर हुए कृष्णा अभिषेक के शिकवे-गिले

सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों को साथ में हंसी-मजाक करते देखा जा सकता है। यही नहीं तीनों को एक साथ फोटोज के लिए पोज करते भी देखा गया। दरअसल, सुनीता हाल ही में 'लाफ्टर शेफ' के एक एपिसोड में बतौर गेस्ट पहुंचीं। इस शो में कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। शो के दौरान सुनीता, अपने भांजे-बहू से भी मिलीं। जैसे ही सुनीता, कश्मीरा से मिलीं उन्हें गले लगा लिया, जिससे पता चलता है कि सुनीता और उनके भांजे कृष्णा के बीच के शिकवे-गिले अब दूर हो चुके हैं।

खत्म हुआ वनवास- सुनीता

वीडियो में सुनीता को कृष्णा और कश्मीरा के साथ हंसी-मजाक करते भी देखा जा सकता है। वह हंसते हुए कहती हैं- '14 साल के बाद आज वनवास खत्म हुआ है।' इस पर कश्मीरा मजाकिया अंदाज में कहती हैं- 'किसी और का शुरू होगा।' ये सुनते ही सुनीता हंसने लगती हैं और हामी भी भरती हैं। बता दें, करीब 10 साल से गोविंदा और उनके परिवार की कृष्णा और कश्मीरा से बातचीत बंद थी। ये विवाद पब्लिक से भी छुपा नहीं रह सका था। लेकिन, अब गोविंदा के बाद सुनीता ने भी कृष्णा को गले लगाकर सारी दूरियां मिटा दीं हैं।

परिवार में दरार की वजह

गोविंदा और कृष्णा के बीच विवाद की शुरुआत 2016 में हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पूरे विवाद की शुरुआत कश्मीरा शाह के एक ट्वीट से हुई थी, जिसमें उन्होंने 'पैसे के लिए नाचने वाले' लोगों का जिक्र किया था। कश्मीरा के इस ट्वीट को सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर तंज माना और धीरे-धीरे दोनों परिवारों में विवाद बढ़ता चला गया और बात यहां तक पहुंच गई कि सुनीता ने पब्लिक के सामने ये तक कह दिया था कि वह कृष्णा अभिषेक का चेहरा तक नहीं देखना चाहतीं। सुनीता के इस बयान के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव और बढ़ गया और बातचीत लगभग बंद हो गई थी। हालांकि, अब धीरे-धीरे अब दोनों परिवारों के बीच की दूरियां कम होती नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ेंः 4 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहा एक्टर, 1 नहीं 2 मेगा बजट फिल्मों से मचाएगा तबाही, दे चुका है 1200 करोड़ी फिल्म

Toaster Movie Review: नया आइडिया, हल्कि कॉमेडी और अजीब सस्पेंस, कैसी है राजकुमार और सान्या की 'टोस्टर'?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन