A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड हेमा मालिनी ने दिया धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट, बताया अब कैसी है उनकी तबीयत, बोलीं- 'प्रार्थना करें...'

हेमा मालिनी ने दिया धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट, बताया अब कैसी है उनकी तबीयत, बोलीं- 'प्रार्थना करें...'

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं। खबर आई थी कि स्वास्थ्य जांच की वजह से धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इसी बीच, हेमा मालिनी ने अपने पति की हेल्थ अपडेट दी है और धर्मेंद्र की मौत की अफवाहों को खारिज कर दिया।

dharmendra- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@DREAMGIRLHEMAMALINI हेमा मालिनी बताया अब कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत

मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अभी भी मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं और उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने उनकी तबीयत के बारे में फैंस को अपडेट दी है। सोमवार, 10 नवंबर की शाम को इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने सभी को उनकी दुआओं और चिंता के लिए धन्यवाद दिया और कन्फर्म किया कि 89 साल के 'ही-मैन' अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। हेमा मालिनी ने एक बयान जारी कर धर्मेंद्र की मौत की अफवाहों को भी खारिज कर दिया और बताया है कि डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज जारी है। हेमा का पोस्ट तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद से उनके फैंस और साथी सेलिब्रिटीज अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत?

हेमा मालिनी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं धरम जी के लिए चिंता करने के लिए सभी का शुक्रिया अदा करती हूं, जो ऑब्जर्वेशन के लिए हॉस्पिटल में हैं। उन पर लगातार नजर रखी जा रही है और हम सब उनके साथ हैं। मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।' साथ में लेजेंडरी अभिनेता की एक मुस्कुराती हुई तस्वीर भी पोस्ट की। तस्वीर में धर्मेंद्र आराम से बैठे हुए हैं। उन्होंने एक वाइब्रेंट शर्ट और कैप पहनी हुई है।

पिता धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे सनी देओल

सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कैंडी हॉस्पिटल के बाहर दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले सनी देओल की टीम ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करके कन्फर्म किया था कि एक्टर स्टेबल हैं और ऑब्जर्वेशन में हैं। स्टेटमेंट में लिखा था, 'मिस्टर धर्मेंद्र स्टेबल हैं और ऑब्जर्वेशन में हैं। आगे के कमेंट्स और अपडेट्स जैसे ही उपलब्ध होंगे, शेयर किए जाएंगे। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करें और परिवार के प्राइवेसी के अधिकार का सम्मान करें।'

धर्मेंद्र के आने वाले प्रोजेक्ट्स

काम की बात करें तो धर्मेंद्र आखिरी बार करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (2023) में दिखे थे। वह अगली बार श्रीराम राघवन की वॉर ड्रामा 'इक्कीस' और अरबाज खान की 'मैंने प्यार किया फिर से' में दिखाई देंगे।

ये भी पढे़ं-

2026 में रिलीज होंगी ये मोस्ट अवेडेट फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका, थ्रिल-इमोशन और एंटरटेनमेंट का मिलेगा डोज

प्रेम चोपड़ा लीलावती अस्पताल में भर्ती, परिवार ने दी हेल्थ अपडेट, जानें अब कैसी है उनकी तबीयत

Latest Bollywood News