1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेम चोपड़ा लीलावती अस्पताल में भर्ती, परिवार ने दी हेल्थ अपडेट, जानें अब कैसी है उनकी तबीयत

प्रेम चोपड़ा लीलावती अस्पताल में भर्ती, परिवार ने दी हेल्थ अपडेट, जानें अब कैसी है उनकी तबीयत

 Reported By: Saket Rai Edited By: Himanshi Tiwari
 Published : Nov 10, 2025 08:13 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 08:37 pm IST

दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेम चोपड़ा के परिवार ने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि उनका स्वास्थ्य फिलहाल बिल्कुल ठीक है।

Prem Chopra hospitalised- India TV Hindi
प्रेम चोपड़ा लीलावती अस्पताल में भर्ती Image Source : INSTAGRAM/@HEMANG_KAPADIA

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। प्रेम चोपड़ा की उम्र 90 साल है। परिवार ने प्रेम चोपड़ा की हेल्थ अपडेट शेयर की है और बताया है कि अब उनकी तबीयत कैसी है। इसके पहले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर खबर आई थी कि उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा परिवार उनके साथ है और उनकी हालत स्थिर हैं। डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज जारी है। वहीं, अब प्रेम चोपड़ा के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ने सभी को चिंतित कर दिया है। 

अब कैसे हैं प्रेम चोपड़ा

प्रेम चोपड़ा लंबे समय से फिल्मों से दूरी बने हुए थे। वे बॉलीवुड के उन पुराने कलाकारों में से एक हैं, जो पर्दे पर शानदार विलेन की भूमिका निभाकर घर-घर में मशहूर हुए। उनकी दमदार आवाज से लेकर हर किरदार लोगों के जेहन में बसा हुआ है। प्रेम चोपड़ा की परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। साथ ही यह भी बताया है कि प्रेम चोपड़ा की हालत स्थिर है। 

प्रेम चोपड़ा अस्पताल में क्यों हुए भर्ती

उनके परिवार के एक करीबी ने बताया कि फिलहाल अभिनेता को रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका स्वास्थ्य फिलहाल बिल्कुल ठीक है। उनके हेल्थ को लेकर आगे जानकारी अपडेट की जाएगी।

हिंदी सिनेमा का खूंखार विलेन

प्रेम चोपड़ा ने बड़े पर्दे पर 60 के दशक से लेकर 70, 80 और 90 के दशक में खतरनाक विलेन की भूमिका निभाई थी। प्रेम चोपड़ा ने अपने करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। प्रेम चोपड़ा ने धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर सहित बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। प्रेम चोपड़ा की आखिरी फिल्म की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'एनिमल' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनका किरदार काफी छोटा था। खलनायक के रूप में उन्होंने सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ दो रास्ते में अभिनय करके पूरे भारत में प्रसिद्धि प्राप्त की। कमाल की बात यह है कि राजेश और प्रेम की जोड़ी ने 1969 से 1991 तक 19 फिल्मों में काम किया।

ये भी पढे़ं-

'120 बहादुर' को टैक्स फ्री करने की मांग, राजस्थान विधायक ने सीएम से की अपील

2026 में रिलीज होंगी ये मोस्ट अवेडेट फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका, थ्रिल-इमोशन और एंटरटेनमेंट का मिलेगा डोज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन