1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड में शुरू हो गई होली की धूम, अबीर-गुलाल लगाए दिखे रणबीर कपूर, रंगों में सनी दिखीं सोहा और नेहा धूपिया

बॉलीवुड में शुरू हो गई होली की धूम, अबीर-गुलाल लगाए दिखे रणबीर कपूर, रंगों में सनी दिखीं सोहा और नेहा धूपिया

वैसे तो देश के ज्यादातर हिस्सों में होली चार मार्च को खेली जाएगी लेकिन कई फिल्मी सितारों ने आज यानी 3 मार्च को होली मनाई है। इसकी झलकियां भी सामने आई हैं, जिसमें रणबीर कपूर रंगों में सने दिखे, इसके अलावा सोहा अली खान भी फैमिली संग रंग खेलती दिखीं।

ranbir kapoor soha ali khan neha dhupia- India TV Hindi
Image Source : VIRAL BHAYANI नेहा धूपिया, सोहा अली खान और रणबीर कपूर।

मुंबई की सड़कों पर इस साल होली का उल्लास देखते ही बना, जहां बॉलीवुड के गलियारों से लेकर पाली हिल्स की हाउसिंग सोसाइटीज तक रंगों की बौछार देखने को मिली। वैसे तो देश के कई हिस्सों में होली 4 मार्च को है, लेकिन उससे  एक दिन पहले ही सितारे होली के रंग में रंगते नदर आने लगे हैं। सितारे पहले से ही होली खेल रहे हैं। 3 मार्च को महाराष्ट्र में कई लोग होली मना रहे हैं। इस त्योहार में फिल्मी सितारों ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए हैं।

रणबीर और राहा की यादगार होली

इस साल के सेलिब्रेशन में सबसे ज्यादा चर्चा रणबीर कपूर और उनकी नन्हीं बेटी राहा कपूर की रही। पाली हिल्स में अपने दोस्तों के साथ होली का आनंद लेते हुए रणबीर पूरी तरह रंगों में सरोबार नज़र आए। ग्रे टैंक टी-शर्ट, ब्लू शॉर्ट्स और कैप पहने रणबीर ने न केवल अपनी बेटी के साथ इस खास पल को जिया, बल्कि बाहर खड़े पैपराज़ी के पास जाकर उन्हें व्यक्तिगत रूप से 'हैप्पी होली' विश किया। राहा के साथ उनकी इस मस्ती भरी होली के वीडियो ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

यहां देखें पोस्ट

सेलेब्रिटीज का होली गेट-टुगेदर

होली का असली मजा अपनों के साथ आता है और यही नजारा सोहा अली खान और नेहा धूपिया के सेलिब्रेशन में भी दिखा। इंस्टाग्राम पर सामने आए वीडियो में सोहा अपनी बेटी इनाया के साथ रंगों के खेल में डूबी नजर आईं। जल्द ही इस जश्न में नेहा धूपिया भी अपने बच्चों के साथ शामिल हो गईं। पानी के छींटों और गुलाल के बीच इन दोनों परिवारों ने बेफिक्र होकर इस त्योहार की ऊर्जा को महसूस किया। फैंस ने इस जुगलबंदी को बेहद पसंद किया और कमेंट सेक्शन में ढेरों शुभकामनाएं भेजीं।

यहां देखें पोस्ट

खुशियों के बीच शांति का संदेश

जहां एक तरफ रंगों का शोर था, वहीं सोहा अली खान ने इस वैश्विक त्योहार के मौके पर दुनिया में बढ़ रहे तनाव पर भी अपनी चिंता ज़ाहिर की। इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष और उससे प्रभावित होने वाले मासूमों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्होंने एक भावुक नोट साझा किया। सोहा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शांति की अपील करते हुए लिखा कि हिंसा का कोई अंत नहीं है और उनकी प्रार्थनाएं उन बेगुनाह बच्चों और लोगों के साथ हैं जो इस युद्ध की मार झेल रहे हैं। उन्होंने एक सुरक्षित और शांत भविष्य की उम्मीद जताई, जहां आसमान हिंसा से मुक्त हो।

ये भी पढ़ें:  Dhurandhar 2 के ट्रेलर पर लगा 'ग्रहण', बदली गई रिलीज डेट, अब कब आएगी रणवीर सिंह की फिल्म की ग्रैंड झलक?

Haiwaan में होगा कूट-कूट कर सस्पेंस, जज की हत्या के बीच खलनायक बनकर अक्षय करेंगे सैफ की जिंदगी में तांडव

Latest Bollywood News