1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया-शरवरी की अग्नि परीक्षा के बीच ऋतिक रोशन की सरप्राइज एंट्री, 'अल्फा' में दिखेगा एजेंट कबीर का जलवा

आलिया-शरवरी की अग्नि परीक्षा के बीच ऋतिक रोशन की सरप्राइज एंट्री, 'अल्फा' में दिखेगा एजेंट कबीर का जलवा

'अल्फा' के ट्रेलर ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। फिल्म के मेकर्स ने आलिया-शरवरी को बचाने के लिए सभी चहेते और पुराने एजेंट को भेजा है, जिसकी झलक ट्रेलर के आखिर में देखने को मिली है और इस एक झलक ने ही फैंस को उत्साहित कर दिया है।

alpha, hrithik roshan- India TV Hindi
Image Source : YRF शरवरी, आलिया और ऋतिक रोशन।

YRF ने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जबरदस्त एक्शन, सस्पेंस और हाई-स्टेक जासूसी से ये ट्रेलर भरपूर है। मुख्य भूमिकाओं में दोनों अभिनेत्रियां अपनी दमदार मौजूदगी से प्रभावित करती हैं, वहीं फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण बिल्कुल आखिर में देखने को मिलता है। फिल्म में एक सरप्राइज एंट्री होगी, ये ट्रेलर देखकर ही तय हो गया है। फिल्म की कहानी में कई मोड़ आएंगे, ये भी ट्रेलर से जाहिर हो रहा है। अब आपको बताते हैं कि फिल्म में क्या सरप्राइज मिलने वाला है।   

ट्रेलर के आखिर में मिला सरप्राइज

ऋतिक रोशन एजेंट कबीर के तौर पर एक शानदार कैमियो कर रहे हैं, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। उनकी छोटी सी झलक एक अहम भूमिका की ओर इशारा कर रही है, जिसमें शायद वे दोनों एजेंटों को बचाने के लिए आगे आते हैं। इस सरप्राइज एंट्री ने फैंस में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है, जिससे 'अल्फा' आने वाली सबसे बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्मों में से एक बन गई है। ऋतिक को देखने के बाद फैंस एक्साइटेड होकर अपना रिक्शन साझा कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'जलवा तो ऋतिक का है, आलिया-शरवरी को फीकी लग रही हैं।' एक और शख्स ने लिखा, 'ऋतिक की एंट्री कहानी में असल मजा लेकर आएगी।' एक और शख्स ने लिखा, 'ऋतिक ही रियल अल्फा हैं।'

अल्फा में ऋतिक रोशन की एंट्री

दो मिनट से ज्यादा लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत आलिया भट्ट के किरदार सीता के परिचय से होती है, जिसमें वह कहती हैं, 'सीता आज लंका खुद जलाने आई है' और 'शुरू करो अग्नि परीक्षा'। इससे उनके और बॉबी देओल के बीच जबरदस्त एक्शन सीन की झलक मिलती है। बॉबी देओल एक बेरहम मेंटर का रोल कर रहे हैं। ट्रेलर में ह्यूगेल और सोल्टो का गाना 'जमैकन' बैकग्राउंड स्कोर के तौर पर बजता है। इसके बाद ट्रेलर में जबरदस्त पंच, आमने-सामने की लड़ाई और बंदूकों का इस्तेमाल दिखाया गया है, साथ ही अनिल कपूर और शरवरी की भी झलक मिलती है। हालांकि सबसे बड़ी बात आखिर में सामने आती है। ऋतिक रोशन एजेंट कबीर के तौर पर कैमियो करते हैं, जिससे ट्रेलर और भी रोमांचक हो जाता है।

कब रिलीज हो रही फिल्म?

बता दें, शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉबी देओल मुख्य विलेन के रोल में हैं। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ फिल्म में लीडिंग लेडीज हैं। अनिल कपूर का रोल भी कहानी में अहम है। 

ये भी पढ़ें: Alpha Trailer: 'सीता आज लंका जलाने खुद आई है', मेंटर बॉबी से होगी आलिया भट्ट की टक्कर, बचाने आएगा 'वॉर' का कबीर

Latest Bollywood News