1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तुकाराम मुंढे की छापेमारी का असर, अब घर पर पनीर बना रहीं ट्विंकल खन्ना, मां डिंपल कपाड़िया से चल रहा कॉम्पटीशन

तुकाराम मुंढे की छापेमारी का असर, अब घर पर पनीर बना रहीं ट्विंकल खन्ना, मां डिंपल कपाड़िया से चल रहा कॉम्पटीशन

तुकाराम मुंडे की फूड-सेफ्टी के खिलाफ सख्त कार्रवाई से प्रेरित होकर, ट्विंकल खन्ना अब घर पर ही पनीर बना रही हैं। ट्विंकल के साथ-साथ उनकी मां यानी अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया भी घर पर ही पनीर बना रही हैं। दोनों के बीच कॉम्पटीशन इतना तगड़ा हो गया है कि बात टेस्ट तक आ गई है।

Twinkle Khanna- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@TWINKLERKHANNA/PTI ट्विंकल खन्ना, तुकाराम मुंढे।

हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे के फ़ूड-सेफ़्टी अभियान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अपने हालिया 'मिसेज़ फ़नीबोन्स' कॉलम में, लेखिका और कॉलमिस्ट ने फ़ूड बिज़नेस पर हो रही कार्रवाई पर अपने खास मज़ाकिया अंदाज़ में कटाक्ष किया और इस मामले पर मिल रही चर्चा पर व्यंग्य किया। उन्होंने लिखा कि मुंडे से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी ही रसोई में छापेमारी की और उन्हें 'शाही मसाला' का एक पुराना पैकेट मिला। उन्होंने मज़ाक में कहा कि इसकी एक्सपायरी डेट "मुगल साम्राज्य के समय" की थी। उन्होंने मिलावटी खाने-पीने की चीज़ों को लेकर चिंता भी ज़ाहिर की और बताया कि उन्होंने और उनकी माँ, एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने घर पर ही पनीर बनाना शुरू कर दिया है।

ट्विंकल खन्ना और डिंपल कपाड़िया में चल रहा कॉम्पटीशन

ट्विंकल खन्ना ने 'TOI' के कॉलम में तुकाराम मुंढे की कार्रवाई पर मजाकिया अंदाज में अपने विचार रखे। इसमें ट्विंकल ने बताया कि वह और उनकी मां डिंपल कपाड़िया आजकल घर पर ही पनीर बना रही हैं और पनीर के टेस्ट को लेकर भी दोनों के बीच तगड़ा कॉम्पटीशन चल रहा है। इसी के साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें अंदेशा है कि अब पनीर के रंग को लेकर भी उनके बीच जंग न छिड़ जाए।

मेरे बालों की जड़ों जैसा हो गया बुड्ढी के बाल का रंग- ट्विंकल

ट्विंकल खन्ना ने अपने कॉलम में लिखा- 'जब मैं छोटी थी और कभी मेलों में घूमने जाती थी तो वहां मिलने वाले बुड्ढी के बाल का रंग गुलाबी होता था, लेकिन अब इसका रंग बदल चुका है। अब बुड्ढी के बाल का रंग मेरे बालों की जडों जैसा हो गया है, जो टच अप के बीच में दिखते रहते हैं। अब ये अपने नाम के मुताबिक दिखता है। खबरों के अनुसार, बुड्ढी के बाल का पिंक कलर महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे के चलते हुआ है, जिन्होंने राज्य में 3000 से अधिक जगहों पर छापेमारी की है। उनकी छापेमारी के चलते कई रेस्टोरेंट बंद हो गए, जिनमें डोमिनोज भी शामिल है। मुंढे जी जहां भी जाते हैं वहां 'मुंडी' गिरती है।'

घर में पनीर बना रही हूं- ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल अपने पोस्ट में लिखती हैं- 'जब से नकली पनीर के घोटाले का खुलासा हुआ है, मैं और मेरी मॉम घर पर ही पनीर बना रहे हैं। उनके घर पर एक लीटर दूध से 250 ग्राम पनीर बनता है और मेरे घर में 180 ग्राम। अब बात यहां तक आ गई है कि किसका पनीर ज्यादा टेस्टी है। मुझे तो अब इस बात का डर है कि कहीं आगे चलकर वो ये न पूछने लगें कि किसका पनीर ज्यादा सफेद है। हो सकता है मैं अपने पनीर में डिटर्जेंट मिलाने लगूं। ये बात सुनने में जितनी अजीब लगती है, उतनी नहीं है। एक खबर के मुताबिक, बिहार के नालंदा में एक स्टूडेंट बीमार पड़ गया, क्योंकि नमक की जगह डिटर्जेंट का इस्तेमाल किया गया था।'

ट्विंकल ने मुंढे को दिया नया नाम

ट्विंकल ने इसी के साथ तुकाराम पांडे को नया नाम भी दे दिया है। उन्होंनें मुंढे को 'मुंढे की मार्टिनी' नाम दिया है। पिछले दिनों ट्विंकल खन्ना अपने एक मजेदार खुलासे को लेकर भी चर्चा में रहीं। ट्विंकल ने मेला के सेट का किस्सा शेयर करते हुए कहा कि वह अपने पति यानी अक्षय कुमार के बारे में सोचने में इतनी बिजी थीं कि आमिर उन्हें लगभग थप्पड़ मारने वाले थे। हालांकि, ट्विंकल के इस दावे को आमिर खान ने खारिज कर दिया। उन्होंने ट्विंकल से पूछा कि 'मैंने ऐसा कब किया?' जवाब में उन्होंने कहा- 'हां, आपने सिर्फ मुंह बनाया था।'

ये भी पढ़ें- ट्विंकल खन्ना की 26 साल पुरानी फिल्म, जिसके बाद हमेशा के लिए छोड़ दी एक्टिंग, खुद सुनाया था किस्सा

Latest Bollywood News