1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विंकल खन्ना की 26 साल पुरानी फिल्म, जिसके बाद हमेशा के लिए छोड़ दी एक्टिंग, खुद सुनाया था किस्सा

ट्विंकल खन्ना की 26 साल पुरानी फिल्म, जिसके बाद हमेशा के लिए छोड़ दी एक्टिंग, खुद सुनाया था किस्सा

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 03, 2026 06:00 am IST,  Updated : Jun 03, 2026 06:00 am IST

ट्विंकल खन्ना ने बीते दिनों अपनी फिल्म मेला का किस्सा सुनाया था। कैसे इस फिल्म के बाद ट्विंकल ने एक्टिंग ही छोड़ दी।

Twinkle Khanna- India TV Hindi
ट्विंकल खन्ना Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@TWINKLEKHANNA

बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म मेला के बाद अभिनय की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। आमिर खान के साथ आई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल साबित हुई थी। इसके बाद ट्विंकल ने फिल्मों से दूरी बना ली और शादी के बाद लेखन की दुनिया में अपना नया सफर शुरू किया। अब उन्होंने मेला से जुड़ा एक ऐसा राज खोला है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। ट्विंकल ने बताया कि फिल्म में उन्होंने अभिनय तो खुद किया था, लेकिन उनकी आवाज किसी दूसरी कलाकार ने दी थी।

खुद किया था पूरा खुलासा

हाल ही में अपने टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में ट्विंकल ने इस बात का खुलासा किया। शो में फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंचे वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ बातचीत के दौरान ट्विंकल ने मेला की यादें साझा कीं। उन्होंने कहा, मुझे फिल्म में निभाया गया रूपा का किरदार बेहद पसंद है, लेकिन फिल्म में सुनाई देने वाली आवाज मेरी नहीं थी। निर्माताओं को लगा कि मैं अभिनय ठीक कर रही हूं, इसलिए डबिंग किसी और से करवा ली गई। ट्विंकल की यह बात सुनकर शो में मौजूद सभी मेहमान हंस पड़े। ट्विंकल खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में बॉबी देओल के साथ फिल्म बरसात से की थी। यह फिल्म सफल रही और ट्विंकल रातोंरात चर्चा में आ गईं। इसके बाद उन्होंने 90 के दशक में कई फिल्मों में काम किया। हालांकि, करियर के अंतिम दौर में उनकी ज्यादातर फिल्में दर्शकों को प्रभावित नहीं कर सकीं। मेला में वह आमिर खान के अपोजिट नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया था और इससे काफी उम्मीदें लगाई गई थीं।

हमेशा के लिए छोड़ दी एक्टिंग

मेला के फ्लॉप होने के साथ ही ट्विंकल ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया। वह पहले भी कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उन्होंने तय किया था कि अगर मेला सफल नहीं हुई तो वह फिल्मों से दूरी बना लेंगी। फिल्म के असफल होते ही उन्होंने अपने फैसले पर अमल किया। बाद में उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार से शादी की और लेखन को अपना पेशा बना लिया। आज ट्विंकल एक सफल लेखिका के रूप में पहचान रखती हैं और कई किताबें भी लिख चुकी हैं।

ये भी पढ़ें-Bharat Bhagya Vidhata trailer: देशभक्ति के रंग में डूबी दिखीं कंगना रनौत, आतंकी हमले का दिखाएंगी दंश

दिव्या भारती के हीरो पृथ्वी वजीर याद हैं? शाहरुख खान को दी टक्कर, कहलाए अगले राजेश खन्ना, अब हुए गुमनाम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन