वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े आजकल अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में ये तीनों स्टार 'गुड टाइम्स हैंगआउट' में नजर आए थे। इसी बीच, शनिवार 30 मई, 2026 को पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे 'चुनरी चुनरी' और 'Wow' गानों पर डांस करते दिख रहे हैं। कमाल की बात यह है कि इरफान पठान का डांस देख युवराज सिंह खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए।
इरफान पठान का डांस वीडियो वायरल
इरफान पठान ने अपने डांस वीडियो के कैप्शन में लिखा, '#haijawanitohishqhonahai की टीम को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।' वीडियो में वे पहले पूजा और मृणाल के साथ 'चुनरी चुनरी' पर डांस करते हैं और बाद में इरफान वरुण के साथ 'Wow' गाने का हुकस्टेप करने की कोशिश करते दिखते हैं। सोशल मीडिया पर इरफान पठान का ये डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Image Source : Instagram/@irfanpathan_officialइरफान पठान के डांस वीडियो पर युवराज सिंह का रिएक्शन
इरफान पठान के डांस वीडियो पर युवराज सिंह का रिएक्शन
इरफान के वीडियो पर नेटिजन्स के मजेदार रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई, लेकिन युवराज सिंह का कमेंट सभी का ध्यान अपनी ओर खींच ले गया। इरफान पठान का देख युवराज ने भी उन पर प्यार लुटाया और मजेदार कमेंट कर उनकी तारीफ की।
'बहुत बढ़िया मूव्स, पठान साहब!'
चुनरी चुनरी गाने पर विवाद
वाशु भगनानी (पूजा एंटरटेनमेंट) और Tips के बीच 'चुनरी चुनरी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' गानों के डिजिटल वीडियो और विजुअल राइट्स को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है। वाशु का दावा है कि है जवानी तो इश्क होना है के मेकर्स ने उनकी अनुमति के बिना इन गानों को रीक्रिएट और प्रमोट किया। अब उन्होंने डायरेक्टर डेविड धवन के खिलाफ 400 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है।
'है जवानी तो इश्क होना है' कब होगी रिलीज
'है जवानी तो इश्क होना है' पहले 5 जून, 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन 'टॉक्सिक' के साथ क्लैश से बचने के लिए इसे 22 मई, 2026 तक आगे बढ़ा दिया गया था। हालांकि, 'टॉक्सिक' के पोस्टपोन होने के बाद डेविड धवन के निर्देशन वाली यह फिल्म एक बार फिर अपनी ओरिजिनल डेट पर दस्तक देगी। इसलिए अब यह 5 जून, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
ये भी पढे़ं-
राम ही नहीं लक्ष्मण भी बन चुके हैं अरुण गोविल, अब 'रामायण' में दशरथ बनकर लौटेंगे एक्टर, बताया क्यों चुना किरदार?
जुड़वा बच्चों संग पहली बार नजर आए दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, एक्टर बोले- 'एक पे एक फ्री'
Latest Bollywood News