A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धुरंधर' की 'शरारत गर्ल' क्रिस्टल डिसूजा को हुआ प्यार, मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक वीडियो वायरल, कौन है हैंडसम हंक?

'धुरंधर' की 'शरारत गर्ल' क्रिस्टल डिसूजा को हुआ प्यार, मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक वीडियो वायरल, कौन है हैंडसम हंक?

मशहूर एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा का 'देसी ब्लिंग' फेम AP के साथ एक रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

Krystle Dsouza- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@VARINDERTCHAWLA क्रिस्टल डिसूजा

एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चा में है। हालांकि, क्रिस्टल एक बार फिर डेटिंग की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। जी हां, एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ के कारण छाई हुई हैं। साल 2022 में ऐसी खबरें आई थीं कि 'धुरंधर' स्टार एक रेस्टोरेंट मालिक गुलाम गौस दीवानी को डेट कर रही हैं। अब इंटरनेट पर क्रिस्टल और 'देसी ब्लिंग' फेम AP की डेटिंग की रोमांटिक वीडियो वायरल हो रही है। खबरों के मुताबिक बॉयफ़्रेंड गुलाम से ब्रेकअप के बाद क्रिस्टल अब AP को डेट कर रही हैं।

क्रिस्टल डिसूजा का वायरल रोमांटिक वीडियो

क्रिस्टल डिसूजा और 'देसी ब्लिंग' फेम AP की रोमांटिक वीडियो वायरल होने के बाद से ये कपल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 'टेली टॉक' की एक रिपोर्ट के अनुसार क्रिस्टल और AP के डेटिंग की अटकलों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इसकी वजह एक हालिया इवेंट का वीडियो है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वायरल वीडियो में AP को क्रिस्टल के गाल पर प्यार से किस करते हुए देखा गया। अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्रिस्टल और AP शायद गुपचुप तरीके से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। न तो क्रिस्टल और न ही AP ने अभी तक इन अफवाहों पर कोई बात की है।

क्रिस्टल डिसूजा ने करण टैकर संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

क्रिस्टल डिसूजा और करण टैकर को टीवी सीरीज 'एक हजोरों में मेरी बहना है' में अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की वजह से खूब शोहरत मिली थी। खबरों के मुताबिक, दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। सिद्धार्थ कन्नन के साथ 2024 के एक इंटरव्यू के दौरान, क्रिस्टल ने अपने को-स्टार करण के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। क्रिस्टल ने बताया कि वह और करण बहुत अच्छे दोस्त थे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वे अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं देना चाहते थे।

'देसी ब्लिंग' स्टार AP कौन हैं?

AP को हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो 'देसी ब्लिंग' से काफी अटेंशन मिली, जहां उन्हें पामेला सेरेना के एक्स-बॉयफ्रेंड के तौर पर इंट्रोड्यूस किया गया था। अपना रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोनों शो में अच्छे दोस्त बने हुए हैं। इस शो ने दर्शकों को AP की पर्सनैलिटी की एक झलक भी दिखाई, जो सिर्फ रिश्तों तक ही सीमित नहीं थी। वह एक मशहूर एंटरप्रेन्योर भी हैं। वह दुबई में स्थित एक लग्जरी कार बिजनेस 'AP Super Cars' चलाते हैं। यह कंपनी हाई-एंड गाड़ियों और रेंटल सर्विसेज का काम करती है।

ये भी पढे़ं-

प्राइम वीडियो की धांसू 5 सीरीज, जिनका हर एपिसोड है सस्पेंस से लबालब, एक्शन देख फटी रह जाएंगी आंखें

प्राइम वीडियो की धांसू मिस्ट्री-थ्रिलर, जिसके आगे फीका लगेगा 'रहस्य' का सस्पेंस, 2 हिट सीजन के बाद तीसरे का हुआ ऐलान

Latest Bollywood News