1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बादशाह से शादी टूटते ही ईशा रिखी ने मिटाई रिश्ते की हर झलक, एक-दूसरे को किया अनफॉलो, डिलीट की एक-एक फोटो

बादशाह से शादी टूटते ही ईशा रिखी ने मिटाई रिश्ते की हर झलक, एक-दूसरे को किया अनफॉलो, डिलीट की एक-एक फोटो

सिंगर और रैपर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी के अलगाव की खबरों ने फैंस को चौंका दिया है। शादी के पांच महीने बाद ही दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर पुरानी तस्वीरें हटा दी हैं।

badshah isha rikhi- India TV Hindi
Image Source : ISHA RIKHI INSTAGRAM बादशाह और ईशा रिखी।

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। ईशा रिखी के साथ उनके अलगाव की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। यह खबर इसलिए भी ज्यादा चौंकाने वाली है क्योंकि ईशा रिखी ने महज पांच महीने पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी शादी का आधिकारिक ऐलान किया था। अब इतने कम समय में दोनों के बीच आई दूरियों ने उनके फैंस को निराश कर दिया है।

सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

हाल ही में सामने आए घटनाक्रम में यह देखा गया कि बादशाह और ईशा रिखी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, ईशा ने अपने प्रोफाइल से बादशाह से जुड़ी तमाम पुरानी तस्वीरें और पोस्ट भी हटा दी हैं। शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के इस कदम ने उनके बीच के मतभेदों को सार्वजनिक कर दिया है, जिससे इंटरनेट पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

ईशा रिखी के पोस्ट से मिले थे रिश्ते में खटास के संकेत

दोनों के बीच रिश्तों में आई दरार के संकेत जुलाई महीने में ही मिलने लगे थे, जब ईशा ने एक भावुक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने अपने दिल का दर्द बयां करते हुए लिखा था कि कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके कोई बाहरी निशान नहीं दिखते। उन्होंने आगे लिखा था कि लंबे समय तक वह डर के कारण चुप रहीं क्योंकि उन्हें लगता था कि उनके पति के पास बहुत ज्यादा प्रभाव, ताकत और संसाधन हैं। उनके लिए चुप्पी स्वीकार्यता नहीं, बल्कि खुद को संभालने का एक जरिया थी। उन्होंने कहा था कि अब वह डर के ऊपर साहस को चुन रही हैं और सब कुछ ठीक होने का नाटक बंद कर रही हैं। हालांकि, यह पोस्ट अब उनके अकाउंट पर मौजूद नहीं है।

वीडियो कोलाज में छलका था अभिनेत्री का दर्द

इसके अलावा ईशा ने एक अन्य पोस्ट में वीडियो कोलाज भी शेयर किया था। इस वीडियो की शुरुआत में बादशाह और ईशा के खुशहाल पलों की झलकियां थीं, जिसके बाद उनकी शादी और परिवार के साथ की तस्वीरें दिखाई गईं। हालांकि, इस वीडियो के अंत में एक ऐसी तस्वीर थी जिसमें ईशा रोती हुई नजर आ रही थीं और बादशाह उन्हें गले लगा रहे थे। इस पोस्ट के साथ उन्होंने टूटे हुए दिल और हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ लिखा था कि हर तूफान एक सीख देता है और हर प्रार्थना में एक उम्मीद होती है।

अचानक आई दूरियों से हैरान हैं फैंस

ईशा के इन क्रिप्टिक पोस्ट्स और अब सोशल मीडिया से एक-दूसरे को पूरी तरह हटाने के बाद यह साफ माना जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में अब सुलझने जैसा कुछ नहीं बचा है। मात्र पांच महीने पहले शादी की खुशखबरी देने के बाद अचानक इस तरह अलग होने की खबरों ने सभी को चौंका दिया है। फिलहाल दोनों ने आधिकारिक बयान जारी कर साफ किया कि वो शादी के बंधन में नहीं है, दोनों तलाक ले रहे हैं और ये दोनों की रजामंदी से हो रहा है।

ये भी पढ़ें: 'न शक्ल जानता हूं, न काम', रणबीर कपूर और रणवीर सिंह को लेकर अन्नू कपूर का अटपटा बयान, सुपरस्टार्स को पहचानने से इंकार

Latest Bollywood News