1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बादशाह का ईशा रिखी संग हुआ तलाक, शादी के मात्र 5 महीने में ही टूटा रिश्ता, रैपर ने किया ऐलान

बादशाह का ईशा रिखी संग हुआ तलाक, शादी के मात्र 5 महीने में ही टूटा रिश्ता, रैपर ने किया ऐलान

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 01, 2026 08:17 am IST,  Updated : Sep 01, 2026 08:17 am IST

बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पत्नी ईशा रिखी से अलग होने का ऐलान किया है। सिंगर ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने और ईशा ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

Badshah- India TV Hindi
बादशाह ने ईशा रिखी से किया तलाक का ऐलान। Image Source : INSTAGRAM/@ISHARIKHI

रैपर बादशाह की मार्च 2026 में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं, जिसके बाद पता चला कि सिंगर ने गुपचुप दूसरी शादी कर ली है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद भी बादशाह ने इस शादी पर चुप्पी साधे रखी। पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ बादशाह की शादी की तस्वीरें काफी चर्चा में रहीं। लेकिन, शादी के 3 महीने बाद ही दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें भी आने लगीं। ईशा रिखी ने जुलाई में एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद तलाक की सुगबुगाहट शुरू हो गई और अब एक पोस्ट शेयर करते हुए बादशाह और ईशा रिखी ने अपने तलाक का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ शादी के मात्र 5 महीने में ही बादशाह और ईशा रिखी का रिश्ता भी खत्म हो गया।

बादशाह ने ईशा रिखी से तलाक का किया ऐलान

बादशाह और ईशा रिखी ने 31 अगस्त को अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने साफ किया कि दोनों ने अलग-अलग रास्ते पर चलने का फैसला किया है। बादशाह ने अब तक अपनी शादी से जुड़ी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की थी और न ही इस रिश्ते प कभी खुलकर बात की, लेकिन अब उन्होंने ये पोस्ट शेयर करते हुए अपने तलाक का ऐलान कर दिया है और इस खबर ने उनके फैंस को भी चौंका दिया है।

Badshah
Image Source : INSTAGRAM/@BADBOYSHAHबादशाह का पोस्ट

बादशाह-ईशा रिखी का पोस्ट

बादशाह ने अपने जॉइंट पोस्ट में लिखा- 'मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह फैसला हम दोनों ने आपसी सम्मान के साथ लिया है, और हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। इस मुद्दे पर ये हमारा इकलौता बयान होगा। हम ईमानदारी से अनुरोध करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर आगे कोई अटकलें या अंदाजे न लगाए जाएं।'

बादशाह ने रिश्ते को रखा प्राइवेट

बता दें, अब तक बादशाह ने ईशा रिखी से अपनी दूसरी शादी को प्राइवेट रखा था। बादशाह और ईशा दोनों ने ही अपने रिश्ते पर कभी भी पब्लिकली खुलकर बात नहीं की और न ही आधिकारिक तौर पर अपनी शादी का ऐलान किया। हालांकि, ईशा की मां ने जरूर इनकी शादी की तस्वीरें-वीडियो पोस्ट किए थे, जो बाद में ईशा ने भी शेयर कीं। पिछले दिनों ईशा के कुछ पोस्ट्स इस ओर इशारा जरूर कर रहे थे कि उनके और बादशाह के बीच सब ठीक नहीं है। उन्होंने जुलाई और अगस्त में कुछ इमोशनल पोस्ट शेयर किए थे, जिसके बाद से ही बादशाह के साथ उनके तलाक की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई थी।

ये भी पढ़ेंः रैपर बादशाह पर गिरी कानूनी गाज, चंडीगढ़ का 'सागो क्लब' पर प्रशासन का कड़ा एक्शन, किया गया सील

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन