बॉलीवुड हीरोइन जैकलीन फर्नांडिस को कोर्ट को खुशखबरी दी है। अब जैकलीन करीब 1 महीने तक धड़ल्ले से विदेश यात्राएं कर पाएंगी। जैकलीन को कोर्ट ने खास ईवेंट कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए ये अनुमति दी है। जैकलीन के खिलाफ 200 करोड़ रुपयों का एक हवाला से जुड़ा मामला चल रहा है। इसको लेकर जैकलीन ने पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी लगाई थी। साथ ही इस मामले में जैकलीन ने सरकारी गवाह बनने की भी अनुमति मांगी है। जैकलीन अब 24 अप्रैल से लेकर 25 मई तक कांन्स फिल्म फेस्टिवल (फ्रांस),श्रीलंका, किर्गिस्तान और दुबई जा सकती हैं। पटियाला हाउस कोर्ट ने एक्ट्रेस को इसकी अनुमति दे दी है।
महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
जैकलीन फर्नांडिस का ये 200 करोड़ रुपयों का मनी लॉन्ड्रिंग मामला महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। जैकलीन ने कथित तौर पर करीब 7 करोड़ रुपयों के तोहफे सुकेश से लिए थे। ये सारा पैसा 200 करोड़ रुपयों की मनी लॉन्ड्रिंग का था। सुकेश पर इस पैसे के चलते कई गंभीर आरोप लगे थे और कई तरह की गंभीर बातें भी ईडी को मिली थीं। इस मामले में जैकलीन का नाम 7 करोड़ रुपयों के कथित तौर पर तोहफे लेने को लेकर जुड़ा था। अब इस मामले में जैकलीन ने सरकारी गवाह बनने की अर्जी भी कोर्ट को दी है। साथ ही अब जैकलीन को विदेश यात्रा की अनुमति भी मिल गई है।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में होंगी शामिल
बता दें कि जैकलीन बीते कुछ साल से कम ही फिल्मों में नजर आ रही हैं। बीते कुछ समय से जैकलीन की कोई फिल्म या फिर उनका कोई किरदार कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया है। लेकिन अब जैकलीन कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी धमाकेदार वापसी की उम्मीद कर रही हैं। जैकलीन इस फेस्टिवल में हिस्सा लेंगी और यहां अपनी मॉडलिंग के साथ ग्लैमर का भी तड़का लगाएंगी। अब जैकलीन को कोर्ट से भी इसको लेकर अनुमति मिल गई है। जैकलीन बॉलीवुड की एक हिट हीरोइन के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। अपने करियर में अब तक जैकलीन ने 49 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। बीते साल रिलीज हुई फिल्म हाउसफुल 5 में जैकलीन नजर आई थीं। अब जैकलीन जल्द ही वेलकम टू जंगल, बदलापुर 2 और वन वे नाम के प्रोजेक्ट्स में भी व्यस्त हैं जो आने वाले समय में रिलीज होंगी।
ये भी पढ़ें- Bhooth Bangla Surprise: कौन है 'भूत बंगला' का भूत वधुसुर, अक्षय कुमार की फिल्म के क्लाइमैक्स में छिपा है डबल धमाल
कौन हैं आलिया के जीजा, रणबीर की तरह भनेंगे भट्ट परिवार के दामाद, बहन शाहीन ने की सगाई, फ्लॉन्ट की सॉलिटेयर रिंग
Latest Bollywood News