1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जना नायकन' की एडवांस बुकिंग शुरू, 2500 तक पहुंची विजय की फिल्म टिकट की कीमत, शो हुए सोल्ड आउट

'जना नायकन' की एडवांस बुकिंग शुरू, 2500 तक पहुंची विजय की फिल्म टिकट की कीमत, शो हुए सोल्ड आउट

तमिल फिल्म 'जना नायकन' 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, इससे पहले मेकर्स ने फिल्म के लिए पूरे भारत में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। खास बात तो ये है कि 'जना नायकन' की प्रीमियम टिकट की कीमतें 2500 से तक में बिक रही हैं।

thalapathy vijay- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ACTORVIJAY थलापति विजय।

तमिलनाडु के CM सी. जोसेफ विजय एक बार फिर अपनी फिल्म 'जना नायकन' को लेकर चर्चा में हैं, जो 7 महीने देरी के बाद सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। H. विनोथ के निर्देशन में बनी यह तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म राजनीति में पूरी तरह आने से पहले थलापति विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, जिसके चलते उनके फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्साह है। क्योंकि फिल्म सात महीने की देरी के बाद रिलीज़ होने जा रही है तो दर्शकों के बीच भी इसे देखने के लिए बेताबी साफ देखी जा सकती है। यह फिल्म 23 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इससे पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। खास बात तो ये है कि इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

2500 तक पहुंची टिकट की कीमत

भारत में चुनिंदा जगहों पर सीएम विजय की फिल्म जना नायकन के टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है और कुछ सिनेमाघरों में प्रीमियम टिकट की कीमत 2,500 तक पहुंच गई है, इसके बावजूद लोगों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 'जना नायकन' के तमिल वर्जन के लिए ज्यादातर जगहों पर टिकट की कीमत 100 रुपये से 800 रुपये के बीच है। लेकिन, टिकट-बुकिंग प्लेटफॉर्म बुक माई शो के अनुसार, बेंगलुरु में सुबह के शो के टिकट की कीमत 1,200 रुपये से 2,500 रुपये के बीच है। वहीं कई जगह टिकट्स सोल्ड आउट हो चुकी हैं।

थलापति विजय की फिल्म का क्रेज

फिल्म की टिकट की कीमत इतनी ज्यादा होने के बावजूद एडवांस बुकिंग जबरदस्त रही है। इसकी एक वजह ये भी है कि इसे थलापति विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने चुनावों से पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह इसके बाद पूरी तरह से राजनीति में स्क्रिय रहेंगे। 15 जुलाई को ही 'जना नायकन' की रिलीज डेट पर आधिकारिक मुहर लगी है। मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट का ऐलान किया, जिसके बाद विजय के फैंस ने भी राहत की सांस ली।

Image Source : WEBSITE: BOOKMYSHOWटिकट की कीमत दिखाने वाला स्क्रीनग्रैब

'जन नायकन' को मिला 'A' सर्टिफिकेट

एच. विनोद के निर्देशन में बनी 'जन नायकन' को करीब 7 महीने बाद CBFC से 'A' सर्टिफिकेट मिला है। हालांकि, इसके लिए भी फिल्म में मेकर्स को 12 बदलाव करने पड़े। फिल्म में जहां कुछ डायलॉग्स को म्यूट किया गया है तो कई विज़ुअल्स को एडिट किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म का सर्टिफिकेशन प्रोसेस लगभग सात महीने तक अटका रहा और यह कानूनी विवादों के साथ-साथ पायरेसी से जुड़े विवादों में भी फंसी रही। फिल्म की कास्ट की बात करें तो 'जन नायकन' में थलपति विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू और गौतम वासुदेव जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ेंः विजय के लिए तृषा कृष्णन के सीक्रेट मैसेज को फैंस ने किया डीकोड, '00.00' को बताया प्यार का टाइम कोड

Latest Bollywood News