1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. समय रैना के शो में हुआ एप्सटीन फाइल्स पर मजाक, लोगों को पसंद नहीं आया फूहड़ अंदाज, शुरू हुई ट्रोलिंग

समय रैना के शो में हुआ एप्सटीन फाइल्स पर मजाक, लोगों को पसंद नहीं आया फूहड़ अंदाज, शुरू हुई ट्रोलिंग

समय रैना के शो का नया सीजन शुरू हो गया है और पहले ही एपिसोड के बाद लोगों ने इसका रिव्यू कर दिया है। साथ ही नए सीजन को फैन्स ने फीका करार दिया है।

Samay Raina- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@SAMAYRAINA समय रैना, आलिया भट्ट और शरवरी बाघ

नेटफ्लिक्स और यूट्यूब ने आखिरकार शनिवार को 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीज़न 2 का पहला एपिसोड रिलीज कर दिया है। इस एपिसोड में होस्ट समय रैना के साथ पैनल में 'अल्फा' की स्टार्स आलिया भट्ट और शरवरी शामिल हुईं। महीनों के इंतजार के बाद शो की वापसी हुई और इसमें इन दो एक्ट्रेस के साथ कॉमेडियन आशीष सोलंकी और बलराज घई भी नजर आए। हालांकि X पर शुरुआती प्रतिक्रियाओं को देखें तो कई दर्शक निराश हुए। 'एपस्टीन आइलैंड' पर किए गए एक मजाक की वजह से 'इंडियाज गॉट लेटेंट' एक बार फिर लोगों के गुस्से का शिकार हो गया है, दर्शकों का एक वर्ग इसे असंवेदनशील और परेशान करने वाला बता रहा है। 

फिर से लोगों के निशाने पर आया शो

रणवीर इलाहाबादिया विवाद के बाद से ही यह शो मुश्किल दौर से गुजर रहा है और ऐसा लगता है कि विवाद एक ऐसा मेहमान है जो पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा। शो के दौरान कॉमेडियन अविनाश अग्रवाल स्टेज पर आए और डोनाल्ड ट्रंप की नकल की। ​​जब होस्ट समय रैना ने एक एक्ट के हिस्से के तौर पर तेल (oil) मांगा, तो अविनाश के ट्रंप वाले किरदार ने जवाब दिया, 'मेरे दोस्त, आइलैंड पर आओ, वहां बहुत सारा तेल है', यह एपस्टीन के 'लिटिल सेंट जेम्स आइलैंड' की ओर इशारा था। दर्शकों को यह मजाक पसंद नहीं आया। X पर एक यूजर ने लिखा, 'तो, उस आइलैंड पर बच्चों और महिलाओं के साथ जो ज़ुल्म हुए, उनके बारे में जानने के बावजूद समय रैना जैसे जोकर के लिए एपस्टीन आइलैंड एक मजाक है? वे सब हंसे और मजाक का आनंद लिया। बीमार लोग।' एक और यूजर ने इसे भद्दा मजाक (sick joke) कहा। तीसरे यूजर ने लिखा, 'एपस्टीन आइलैंड के बारे में मजाक कभी भी मजेदार नहीं हो सकते, यार। यह बहुत ही घिनौना है।'

नहीं रहा पुराना जादू?

वहीं दूसरे सीजन में फैन्स ने एक और बड़ा अंतर खोज निकाला है। ये अंतर है कि पहले सीजन के मुकाबले दूसरे सीजन का फीकापन। पहले सीजन में लोगों की उम्मीदें कम थीं और युवाओं के बीच इस शो की पॉपुलरिटी चरम पर पहुंच गई थी। हालांकि विवादों के बाद इस शो को बंद करना पड़ा था। वहीं अब इसके दूसरे सीजन को फैन्स ने तुलनामत्क रूप से फीका बताया है।

ये भी पढ़ें-बरुण सोबती को क्या हुआ? फराह खान के व्लॉग में एक्टर का हाल देख चौंके फैन, बोले- 'कुछ तो गड़बड़ है'

600 साल पुराने दोहे से प्रेरित है इम्तियाज अली की फिल्म का गाना, इरशाद कामिल ने नए सिरे से गढ़े बोल

Latest Bollywood News