1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बरुण सोबती को क्या हुआ? फराह खान के व्लॉग में एक्टर का हाल देख चौंके फैन, बोले- 'कुछ तो गड़बड़ है'

बरुण सोबती को क्या हुआ? फराह खान के व्लॉग में एक्टर का हाल देख चौंके फैन, बोले- 'कुछ तो गड़बड़ है'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 21, 2026 10:44 am IST,  Updated : Jun 21, 2026 10:44 am IST

फराह खान हाल ही में बरुण सोबती के घर पहुंचीं, जहां एक्टर का व्यवहार देखकर फराह ही नहीं, खुद बरुण के फैंस भी चौंक गए। कई ने कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक्टर के साथ कुछ तो गड़बड़ है।

barun sobti- India TV Hindi
बरुण सोबती। Image Source : YOUTUBE/FARAH KHAN

फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग में अक्सर बॉलीवुड और टीवी सेलिब्रिटीज के घर जाती रहती हैं। इस बार के व्लॉग में फराह टीवी के पॉपुलर एक्टर बरुण सोबती के घर पहुंचीं। लेकिन, यहां एक्टर का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जिसे देखकर फराह भी चौंक गईं और अब दर्शक भी इस पर यही प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बरुण सोबती यहां अजीब तरह से बोलते और बर्ताव करते दिखे, जिसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर भी सोच में पड़ गए कि आखिर बरुण को हुआ क्या है और वह ऐसे व्यवहार क्यों कर रहे हैं। इस दौरान अभिनेता के साथ उनकी पत्नी पश्मीन भी साथ थीं, जो पूरी बात संभालती दिखीं।

बरुण का हाल देख चौंकीं फराह

फराह खान जैसे ही बरुण के घर पहुंचीं, एक्टर ने अपनी पत्नी पश्मीन के साथ मिलकर उनका स्वागत किया। लेकिन, इस दौरान बरुण लगातार चुप-चुप से दिखे। इस पर फराह पूछती हैं- ये हमेशा ऐसे ही चुप रहता है क्या? पश्मीना ने जवाब में कहा- इन्हें थोड़ा टाइम दो। इसी बीच बरुण रिएक्ट करते हैं और बोलते हैं- 'हां, मैं थोड़ी देर में बोलूंगा। बोल तो रहा हूं, बोल रहा हूं ना?' बरुण का ऐसा हाल देखने के बाद फराह ने कहा, 'मैं इसे बाहर देखती तो पहचान ही नहीं पाती क्योंकि ये बिल्कुल ही अलग लग रहा है।'

बरुण सोबती का हाल देख फैन भी हैरान

बरुण सोबती टीवी इंडस्ट्री के सबसे चहीते एक्टर्स में से रहे हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन, अपनी पर्सनल लाइफ को उन्होंने हमेशा खुद तक सीमित रखा है। ऐसे में कई के लिए बरुण सोबती का ये अंदाज चौंकाने वाला था। एक्टर के कई फैन उनका ये हाल देख चौंक गए। कई ने दावा किया कि बरुण बोलते समय अजीब मुंह बना रहे थे और उनके बोलने का अंदाज भी कुछ अजीब था। कई ने कहा कि बरुण यहां बहुत ही अलग लग रहे थे। लेकिन, अभिनेता के कई फैन उनके सपोर्ट में उतर आए। एक ने कमेंट में लिखा, 'जो लोग कह रहे हैं कि वह अजीब लग रहे हैं, हो सकता है कि वह थके हों और उनकी नींद पूरी न हुई हो।' वहीं एक ने लिखा- 'जिनका कहना है कि वह ड्रंक हैं, तो आप उनके शोज देखिए, वह हमेशा ऐसे ही लगते हैं।'

बरुण सोबती का करियर

बरुण सोबती के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले एक कॉल सेंटर में काम किया था। एक टेलीकॉम कंपनी में उन्होंने करीब 7 साल तक ऑपरेशन मैनेजर के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने दोस्तों के सुझाव पर एक्टिंग में हाथ आजमाया और 2009 में 'श्रद्धा' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह 'दिल मिल गए' में डॉक्टर राज के रूप में छोटी सी भूमिका निभाई। बतौर लीड एक्टर उनका पहला शो 'बात हमारी पक्की है' था और इसके बाद आए 'इस प्यार को क्या नाम दूं' ने उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए।

ये भी पढ़ेंः अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के 1.35 करोड़ के हीरे के झुमके चोरी, दर्ज कराई FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

600 साल पुराने दोहे से प्रेरित है इम्तियाज अली की फिल्म का गाना, इरशाद कामिल ने नए सिरे से गढ़े बोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन