1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'किसी को नहीं छोड़ूंगा', जाह्नवी कपूर संग मॉर्फ्ड AI वीडियो देख Jr NTR का पारा हुआ हाई, बोले- 'ये घिनौना और शर्मनाक है'

'किसी को नहीं छोड़ूंगा', जाह्नवी कपूर संग मॉर्फ्ड AI वीडियो देख Jr NTR का पारा हुआ हाई, बोले- 'ये घिनौना और शर्मनाक है'

जूनियर एनटीआर ने जाह्नवी कपूर के साथ अपने मशहूर गाने 'चुट्टामाल्ले' के AI-मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर गुस्सा जाहिर किया है और इस वीडियो को 'घिनौना' और 'शर्मनाक' बताया है। एक्टर ने इस वीडियो के पीछे शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

jr ntr- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@JRNTR जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर।

तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अब अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने इस पोस्ट के जरिए 'देवरा: पार्ट 1' में जाह्नवी कपूर के साथ अपने मशहूर गाने 'चुट्टमल्ले' के विज़ुअल्स में छेड़छाड़ करके बनाए गए AI-जनरेटेड वीडियो के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने मॉर्फ्ड और एआई जनरेटेड वीडियोज को घिनौना बताते हुए वीडियो के साथ छेड़छाड़ करने वालों को चेतावनी भी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में साफ-साफ शब्दों में कहा है कि वह इस वीडियो के पीछे और इसे फैलाने वालों के खिलाफ लीगल एक्श ले सकते हैं।

मॉर्फ्ड AI-जनरेटेड वीडियो पर जूनियर NTR भड़के

जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत इस्तेमाल पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। वीडियो को 'घिनौना और शर्मनाक' बताते हुए, एक्टर ने सवाल उठाया कि किसी आखिर महिला से जुड़े ऐसे गलत और अपमानजनक कंटेंट को बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह इस मामले को नजरअंदाज नहीं करेंगे और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे।

जूनियर एनटीआर की चेतावनी

एक्टर ने मॉर्फ्ड वीडियो के पीछे के लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए लिखा- 'घिनौना, बीमार मानसिकता वाला और शर्मनाक। जिस देश में महिलाओं को मां का दर्जा दिया जाता है और देवी के रूप में पूजा जाता है, एक ऐसा देश जहां "मातृदेवो भव" सिर्फ एक कहावत नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा है, वहां कुछ लोग इस हद तक नीचे गिर गए हैं कि वे आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके एक महिला का बहुत ही अपमानजनक तरीके से अनादर कर रहे हैं। AI का इस्तेमाल करके ऐसी घिनौनी चीज बनाना बेहद शर्मनाक और दुखद है।'

फैंस से की जरूरी अपील

अपने पोस्ट में जूनियर एनटीआर ने ऐसे वीडियोज और कंटेंट को बढ़ावा न देने की भी अपील की है। अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, 'सॉन्ग 'चुट्टामाल्ले'  के इस एआई-मॉर्फ्ड वीडिोय के पीछे जो भी घटिया लोग हैं, मैं उनमें से किसी को भी नहीं छोड़ूंगा। मैं इस वीडियो को बनाने वाले और इसे फैलाने वालों के खिलाफ हर संभव कानूनी कार्रवाई करूंगा। कृपया इस तरह के कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और न ही इस पर कोई प्रतिक्रिया दें। ये आज किसी और महिला के साथ हो रहा है, कल को आपकी मां, बहन पत्नी या बेटी के साथ हो सकता है। ये एक बहुत ही गंभीर मामला है। मैं सभी राज्य की सरकारों और भारत सरकार से अपील करता हूं कि वे इस तरह एआई का गलत इस्तेमाल न होने दें और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाएं और कड़े नियम लागू करें।'

'चुट्टामल्ले' गाने के बारे में

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि 'चुट्टामल्ले' गाना 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'देवरा: पार्ट 1'  (2024) का गाना है। इस तेलुगु फिल्म में जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं और सैफ अली खान ने विलेन की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी कोराटाला शिवा ने लिखी है और फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। वहीं गाने की बात करें तो यह गाना शिल्पा राव ने तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में गाया है। हाल ही के दिनों जूनियर एनटीआर अपने शोल्डर की इंजरी को लेकर भी चर्चा में रहे। अगस्त में ही अभिनेता की शोल्डर की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद अभिनेता ने हेल्थ अपडेट साझा किया था और बताया कि उन्हें रिकवरी में 2 से 3 महीने लग सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः जूनियर एनटीआर के पेट डॉग की मौत, गम में डूबे एक्टर, 'बघीरा' के साथ शेयर कीं अनसीन फोटोज, लिखा भावुक संदेश

Latest Bollywood News