1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शोल्डर सर्जरी के बाद Jr NTR ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, रिकवरी में लगेंगे 2-3 महीने, फैंस का जताया आभार

शोल्डर सर्जरी के बाद Jr NTR ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, रिकवरी में लगेंगे 2-3 महीने, फैंस का जताया आभार

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 12, 2026 10:41 pm IST,  Updated : Aug 12, 2026 10:43 pm IST

जूनियर एनटीआर की बुधवार को कंधे की आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी हुई। अस्पताल ने पुष्टि की कि सर्जरी पूरी तरह सफल रही और अब 'वॉर 2' एक्टर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दी है।

Jr NTR- India TV Hindi
जूनियर एनटीआर Image Source : INSTAGRAM/@JRNTR

जुलाई के आखिर में कंधे में चोट लगने के बाद बुधवार को हैदराबाद में एक्टर जूनियर एनटीआर की आर्थ्रोस्कोपिक शोल्डर सर्जरी हुई। यह सर्जरी KIMS हॉस्पिटल्स सिकंदराबाद में ऑर्थोपेडिक सर्जन्स की एक टीम ने की, जिसमें डॉ. आर.ए. पंचरंद्र तेजस्वी, डॉ. नितिन बेज्जंकी, डॉ. मधुसूदन राव और डॉ. श्रीनिवास राव सुपरानेनी शामिल थे। डॉक्टर ने कन्फर्म किया कि सर्जरी ठीक से हो गई है और एक्टर अब मेडिकल देखरेख में रिकवर हो रहे हैं। साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर ने सर्जरी सफल होने के बाद अपने फैंस और शुभचिंतकों के लिए एक छोटा सा नोट लिखा है। साथ ही एनटीआर ने अपनी हेल्थ अपडेट भी दी।

सर्जरी के बाद कैसे है जूनियर एनटीआर

अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक्टर जूनियर एनटीआर ने लिखा, 'आप सभी के प्यार और दुआओं से मैं अभिभूत हूं। सर्जरी सफल रही और मैं ठीक हूं। मेरे दोस्तों, परिवार और फैंस, आपका सपोर्ट मुझे हर दिन हिम्मत देता है। जल्द ही मिलते हैं!' इस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए, प्रशांत नील ने लिखा, 'यह सुनकर खुशी हुई कि सर्जरी अच्छी रही, तारक। ठीक होने के लिए जितना समय चाहिए, उतना लो। हमें साथ मिलकर बहुत कुछ बनाना है। जल्द ही सेट पर मिलते हैं।'

जूनियर एनटीआर की रिकवरी में लगेंगे 2-3 महीने

इसके अलावा, अस्पताल ने जूनियर एनटीआर की सेहत के बारे में एक आधिकारिक बुलेटिन भी जारी किया है। डॉक्टरों ने एक्टर को ठीक होने के लिए 2-3 महीने का समय लेने की सलाह दी है। पहले आई खबरों के अनुसार शूटिंग के दौरान एक्टर को मामूली चोटें आई थीं और उन्हें 6-8 हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई थी। अब चोट लगने के बाद एक्टर की सर्जरी हुई है और वे अभी ठीक हो रहे हैं।

जूनियर एनटीआर का वर्क फ्रंट

ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर 2' में नजर आने के बाद जूनियर एनटीआर अब एक्शन-एंटरटेनर फिल्म 'ड्रैगन' में लीड रोल में दिखेंगे। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की एक झलक हाल ही में दिखाई गई, जिसमें जूनियर एनटीआर 'लूगर' के रोल में हैं। लूगर एक ऐसा अपराधी है जो नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले सिंडिकेट से जुड़ा है और अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई का सामना करने की तैयारी कर रहा है। फिल्म में रुक्मिणी वसंत फीमेल लीड रोल में हैं। साथ ही अनिल कपूर, बीजू मेनन और सिद्धांत गुप्ता जैसे कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही इस एक्शन फिल्म के 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

ये भी पढे़ं- जूनियर एनटीआर पहुंचे अस्पताल, एक झलक के लिए उमड़ी भीड़, फैंस ने तोड़ा एस्केलेटर, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन