A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कभी खुशी कभी गम' का कृष रायचंद अब हो गया है गबरू जवान, शाहरुख खान का ऑनस्क्रीन बेटा बन जीता था दिल

'कभी खुशी कभी गम' का कृष रायचंद अब हो गया है गबरू जवान, शाहरुख खान का ऑनस्क्रीन बेटा बन जीता था दिल

फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में शाहरुख खान और काजोल के बेटे 'कृष रायचंद' का किरदार निभाने वाला ये बच्चा अब 32 साल का है। वह अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, जो काफी हैंडसम दिखने लगे हैं।

kabhie khushi kabhi gham jibraan khan- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM DHARMA PRODUCTIONS YT कभी खुशी कभी गम के कृष हो गए हैं अब हैंडसम हंक

'कभी खुशी कभी गम' में शाहरुख खान और काजोल के ऑनस्क्रीन बेटे कृष रायचंद तो आपको याद होंगे, जिन्होंने अपनी मासूमियत और भोलापन से सभी का दिल जीत लिया था। वह आज भी अपने इस किरदार के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन के पोते के किरदार में नजर आया ये क्यूट बच्चा अब 32 साल का गबरू जवान हो गया है, जो सोशल मीडिया पर अपने काम के अलावा लुक और फिटनेस के लिए चर्चा में रहता है। शाहरुख खान के ऑनस्क्रीन बेटे का किरदार जिबरान खान ने निभाया है, जो कई फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुके हैं।

चाइल्ड आर्टिस्ट बन मशहूर हुआ स्टार किड

मशहूर एक्टर फिरोज खान के घर जन्मे जिबरान खान ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की। उन्हें 'कभी खुशी कभी गम' और 'रिश्ते' जैसी फिल्मों में अपने किरदार के लिए पसंद किया जाता है। एक्टर ने 1999 की फिल्म 'बड़े दिलवाला' से एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे 'क्यों क्या... मैं झूठ नहीं बोलता' में गोविंदा और सुष्मिता सेन के बेटे चिंटू के रोल में दिखे। उन्होंने बतौर लीड एक्टर 'इश्क विश्क रिबाउंड' में काम किया है, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। जिबरान खान के पिता फिरोज खान को टेलीविजन शो 'महाभारत' में अर्जुन के रोल के लिए जाना जाता है।

कभी खुशी कभी गम के कृष का 32 साल में इतना बदला लुक

जिबरान खान, जिन्होंने 'कभी खुशी कभी गम' में कृष रायचंद का रोल निभाकर सबका दिल जीता था, पिछले कुछ सालों में उनके लुक में जबरदस्त बदलाव आया है। इस मशहूर फैमिली ड्रामा में एक प्यारे से छोटे लड़के से लेकर एक हैंडसम और फिट एक्टर बनने तक, पिछले 32 सालों में जिबरान का लुक पूरी तरह बदल गया है। जिबरान खान ने इस फिल्म के अपने एक डायलॉग से सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म में उन्होंने कहा था, 'जिंदगी में अगर कुछ बनना हो, कुछ हासिल करना हो, कुछ जीतना हो तो हमेशा दिल की सुनो और अगर दिल भी कोई जवाब न दे तो आंखें बंद करके अपनी मां और पापा का नाम लो। फिर देखना हर मंजिल पार कर जाओगे, हर मुश्किल आसान हो जाएगी। जीत तुम्हारी होगी, सिर्फ तुम्हारी।'

करण जौहर की 26 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर

'कभी खुशी कभी गम' 14 दिसंबर 2001 को रिलीज हुई थी और रिलीज के 26 साल बाद भी यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था और इसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान, रानी मुखर्जी, फ़रीदा जलाल, आलोक नाथ और सिमोन सिंह जैसे कई दिग्गज स्टार्स ने काम किया था। 'कभी खुशी कभी गम' ने उस वक्त दुनिया भर में लगभग 119.29 करोड़ रुपये कमाए थे और यह 'गदर: एक प्रेम कथा' के बाद उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

ये भी पढे़ं-

लता मंगेशकर का सालों पुराना रोमांटिक गाना, आज भी है लोगों का पसंदीदा, देव आनंद और साधना की जोड़ी ने बनाया दिया यादगार

प्राइम वीडियो पर 2 हफ्ते से ट्रेंड कर रही धांसू सीरीज, कॉलेज रोमांस ने दिलों पर किया कब्जा, दूसरे सीजन का हुआ ऐलान

Latest Bollywood News