A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना ने विक्रांत मैसी को कहा था 'कॉकरोच', हिमाचली लड़की से शादी करने पर किया ऐसा कमेंट

कंगना ने विक्रांत मैसी को कहा था 'कॉकरोच', हिमाचली लड़की से शादी करने पर किया ऐसा कमेंट

विक्रांत और शीतल ने हाल ही में शादी की। दोनों एक्टर की शादी की तस्वीरें सामने आई जिसपर सेलेब्स बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच कंगना ने भी उनकी शादी वाली पोस्ट पर कमेंट किया है।

Kangana Ranaut Comment On Vikrant Massey - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM कंगना और विक्रांत-शीतल

Highlights

  • पिछले साल कंगना ने विक्रांत को कह था कॉकरोच
  • शीतल के साथ शादी करने पर कंगना कही ये बात
  • कंगना रनौत ने विक्रांत-शीतल की शादी वाले पोस्ट पर किया कमेंट

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने हाल ही में शादी की। दोनों एक्टर की शादी की तस्वीरें सामने आई जिसपर सेलेब्स बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी उनकी शादी वाली पोस्ट पर कमेंट किया है। चूंकि, इससे पहले कंगना ने विक्रांत के लिए कॉकरोच और चप्पल निकालने जैसी विवादित बातें कही थीं। इसलिए उनका कमेंट करना पच नहीं रहा है।

कंगना ने विक्रांत-शीतल को लेकर क्या कमेंट किया है। उससे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर कंगना ने विक्रांत के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग क्यों किया था? पिछले साल यामी गौतम ने आदित्य धर से शादी की। इसके बाद लाल साड़ी में फोटो शेयर की।

यामी की उसी पोस्ट पर विक्रांत ने लिखा था एकदम राधे मां की तरह। बस कमेंट के बाद यामी ने कुछ जवाब नहीं दिया लेकिन कंगना ने कमेंट पर पलटवार किया था- "कहां से निकल आया ये क्रॉकरोच, लाओ मेरी चप्पल।"

दीपिका रणवीर ने एयरपोर्ट पर ऐसा क्या कर डाला कि सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल

मगर अब विक्रांत और शीतल की शादी पर कंगना ने कमेंट किया है- "हम्म विक्रांत जी.. हिमाचली लड़की से शादी करना अच्छा कर्मा है.. दोनों को शादी की बहुत सारी बधाईयां।" कंगना के इस कमेंट ने उनके पिछले कमेंट की याद दिला दी है।

Latest Bollywood News