1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका रणवीर ने एयरपोर्ट पर ऐसा क्या कर डाला कि सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल

दीपिका रणवीर ने एयरपोर्ट पर ऐसा क्या कर डाला कि सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल

 Published : Mar 01, 2022 11:22 am IST,  Updated : Mar 01, 2022 11:22 am IST

ससुराल से लौटते वक्त दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ एयरपोर्ट पर दिखे। इनकी कुछ गलतियों के कारण सोशल मीडिया पर यूजर्स ने आड़े हाथ ले लिया।

Deepika Padukone Ranveer Singh- India TV Hindi
दीपिका-रणवीर साथ में दिखे Image Source : VIRAL BHAYANI

Highlights

  • रणवीर सिंह छुट्टियां मनाने गए थे ससुराल
  • दीपिका और रणवीर सफेद कलर के ड्रेस में दिखे
  • इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने नोटिस कर ली ये सारी बातें

ससुराल से लौटते वक्त दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ एयरपोर्ट पर देखे गए। दोनों हाथों में हाथ डालकर बाहर निकले। दोनों की जोड़ी कमाल तो लग रही थी लेकिन कुछ ऐसी बातें दिखीं, जिसके कारण सोशल मीडिया पर यूजर्स ने आड़े हाथ ले लिया। अब यूजर्स उनकी इन बातों के कारण जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

दीपिका और रणवीर सफेद कलर कॉम्बिनेशन की ड्रेस में दिख रहे हैं। रणवीर ने सफेद रंग की स्वेटशर्ट, ब्लैक कलर का ट्रैक पैंट और शूज के साथ काला चश्मा पहन रखा है। वहीं दीपिका डीप नेक वाला टॉप वियर पहनी हैं। साथ ही उन्होंने भी सनग्लास लगा रखा है।

रणवीर और दीपिका का एयरपोर्ट लुक यहां देखें-

इस कलर के ड्रेस में दोनों पावरफुल कपल लग रहे हैं। इस दौरान दीपिका और रणवीर मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। साथ ही कुछ बातें भी कर रहे हैं। मगर कुछ ऐसी बात है जो यूजर को खटक गई। बस फिर क्या हो गए ट्रोल।

देखिए किन बातों के लिए दीपिका और रणवीर हो रहे हैं ट्रोल-

ranveer
Image Source : VIRAL BHAYANIयूजर्स देखिए किस तरह का कमेंट कर रहे हैं

Deepika
Image Source : VIRAL BHAYANIइंस्टाग्राम पर यूजर्स ऐसे कमेंट कर रहे हैं

पहली बात रणवीर सिंह मास्क में दिख रहे हैं जबकि दीपिका बिना मास्क के साथ में हैं। वहीं यूजर यह भी लिख रहे हैं कि पहले दोनों ने एक दूसरे का हाथ नहीं पकड़ा था लेकिन मीडिया (पैपराजी) को देखने के बाद हाथ थाम रहे हैं।

बता दें, दीपिका और रणवीर सिंह छुट्टियां मनाने गए थे। इस दौरान वे अपने ससुराल में रूके जहां पर रणवीर को स्पेशल खाना भी मिला। वहीं अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका की मूवी 'गहराइयां' रिलीज हुई थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन