1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भीषण सड़क हादसे की चपेट में आया कन्नड़ स्टार, आईसीयू में कराना पड़ा भर्ती, मर्सडीज कार के उड़े परखच्चे

भीषण सड़क हादसे की चपेट में आया कन्नड़ स्टार, आईसीयू में कराना पड़ा भर्ती, मर्सडीज कार के उड़े परखच्चे

कन्नड़ फिल्म स्टार किरण राज भीषण हादसे की चपेट में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी मर्सडीज कार डिवाइडर से टकरा गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर चोटों के शिकार होने के बाद किरण राज को आईसीयू में भर्ती करया गया है। हालांकि अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

kiran raj- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@ITSKIRANRAJ कन्नड़ एक्टर किरण राज

कन्नड़ एक्टर किरण राज भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। किरण राज की मर्सडीज कार का दाहिना हिस्सा टकरा गया है। इस हादसे में किरण बुरी तरह घायल हो गए हैं। हादसे के बाद किरण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां किरण का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक किरण राज की गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि किरण राज मंगलवार को अपनी कार से जा रहे थे। तेज रफ्तार के दौरान किरण राज की कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे के बाद किरण को गंभीर चोटें आई हैं। अब किरण को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्रोड्यूसर भी कार में थे मौजूद

जानकारी के मुताबिक किरण के साथ उनके एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी कार में मौजूद थे। हालांकि इस हादसे में किरण राज को चोटें आईं हैं, लेकिन उनके प्रोड्यूसर बाल-बाल बच गए हैं। अब इस हादसे की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। किरण राज कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों में गिने जाते हैं। किरण राज की फिल्म 'द रूलर' लोगों को खूब पसंद आई थी। इसी फिल्म से किरण की पहचान भी की जाती है। किरण राज कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स में गिने जाते हैं। किरण ने अपने करियर में 49 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।आईएमडीबी के मुताबिक किरण ने साल 2005 में आई फिल्म राजामणिक्यम फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद किरण कई हिट फिल्में दे चुके हैं।

Latest Bollywood News