A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड 'कांतारा चैप्टर 1' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को चटा दी धूल

'कांतारा चैप्टर 1' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को चटा दी धूल

'कांतारा चैप्टर 1' ने तीसरे दिन 55.25 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के बाद, वरुण धवन की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला।

kantara chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari box office- India TV Hindi Image Source : INST/@RISHABSHETTYOFFICIAL, DHARMAMOVIES कांतारा 1-सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी बॉक्स ऑफिस

'कांतारा चैप्टर 1' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' दोनों ही 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों से एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है। ये फिल्म अलग-अलग जॉनर की है, लेकिन ऋषभ शेट्टी की नई फिल्म वरुण धवन की रोमांटिक ड्रामा पर भारी पड़ती दिख रही है। रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया स्टारर ने शनिवार को भी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की, जबिक जाह्नवी कपूर, मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय और अभिनव शर्मा मूवी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।

ऋषभ शेट्टी और वरुण धवन की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

'कांतारा चैप्टर 1' ने तीन दिनों में 164.39 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। साथ ही इसने सलमान खान की 'सिकंदर' और राम चरण की 'गेम चेंजर' को भी पछाड़ दिया। वहीं, सभी भाषाओं में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 22 करोड़ कमाए है। ऋषभ शेट्टी और वरुण धवन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी सामने आ चुका है। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने वर्ल्डवाइड 21.70 करोड़ और ओवरसीज 4.00 करोड़ की कमाई की थी, जबकि 'कांतारा' ने दुनियाभर में 148.00 करोड़ और ओवरसीज 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।

शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को हिंदी में 'कांतारा अ लीजेंड चैप्टर-1' की कुल 29.54% ऑक्यूपेंसी रही।

कांतारा अ लीजेंड चैप्टर-1, दिन 3 हिंदी (2D) सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या

सुबह के शो: 13.96%

दोपहर के शो: 24.26%

शाम के शो: 30.54%

रात के शो: 49.41%

शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को हिंदी में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कुल 26.28% ऑक्यूपेंसी रही।

सिनेमाघरों में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' दिन 3 हिंदी (2D) ऑक्यूपेंसी

सुबह के शो: 11.99%

दोपहर के शो: 27.20%

शाम के शो: 28.96%

रात के शो: 36.96%

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी कन्नड़ फिल्म बनी कांतारा

शुक्रवार को 'कांतारा: चैप्टर 1' साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन गई, जब इसने 'सू फ्रॉम सो' 92 करोड़ नेट की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया। शनिवार को इस ने कई बड़ी फिल्मों को भी कमाई के मामले पछाड़ दिया, जिनमें स'सिकंदर' (110 करोड़) और 'गेम चेंजर' (131 करोड़) शामिल हैं। अब शनिवार को इस फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया, जिसके बाद यह सबसे अच्छी कमाई करने वाली चौथी कन्नड़ फिल्म बन गई है।

ये भी पढ़ें-

39 साल की टीवी एक्ट्रेस अपने हेल्थ से परेशान, मुश्किल से वजन किया कम, डिवोर्स के बाद ऐसे काट रहीं जिंदगी

अनीता हसनंदानी बनीं 'छोरियां चली गांव' की विजेता, ये कंटेस्टेंट रहीं पहली रनर-अप

Latest Bollywood News