1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा शो की 'बुआ' बड़े पर्दे पर धमाके को तैयार, 'गोदान' में मनोज जोशी संग आएंगी नजर, जारी हुआ पोस्टर

कपिल शर्मा शो की 'बुआ' बड़े पर्दे पर धमाके को तैयार, 'गोदान' में मनोज जोशी संग आएंगी नजर, जारी हुआ पोस्टर

द कपिल शर्मा शो में बुआ बनकर दर्शकों को हंसाने वालीं उपासना सिंह अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। हाल ही में अपकमिंग फिल्म 'गोदान' का पोस्टर जारी हुआ, जिसमें उपासना सिंह मनोज जोशी और साहिल आनंद जैसे कलाकार भी दिखाई दिए।

Upasana singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@UPASNASINGHOFFICIAL गोदान का पोस्टर हुआ जारी

'द कपिल शर्मा शो' की बुआ जी यानी उपासना सिंह टीवी इंडस्ट्री की सबसे सफल और चर्चित फीमेल कॉमेडियन्स में से एक हैं। वह जब भी पर्दे पर होती हैं, दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देती हैं। हालांकि, कुछ साल पहले ही वह कपिल शर्मा के शो से दूर हो गई थीं। इसके बाद वह अलग-अलग शोज में नजर आईं और अब बड़े पर्दे पर दर्शकों को एंटरटेन करती दिखाई देंगी। उपासना सिंह 'गोदान' में मनोज जोशी के साथ नजर आने वाली हैं, जिसका पोस्टर मेकर्स ने हाल ही में जारी किया है। मनोज जोशी पिछले दिनों 'द यूपी फाइल्स' को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे। इस फिल्म के साथ टीवी एक्टर साहिल आनंद भी बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं।

गोदान का पोस्टर हुआ जारी

अमित प्रजापति के निर्देशन में बन रही गोदान में उपासना सिंह और मनोज जोशी की जोड़ी नजर आएगी, जो पहले भी साथ नजर आ चुके हैं। इस फिल्म के निर्माता विनोद कुमार चौधरी हैं, जिसका पोस्टर हाल ही में जारी किया गया। खास बात ये है कि इस फिल्म की कहानी एक गाय के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसके चलते इसका टाइटल भी गोदान रखा गया है।

गोदान की कहानी और कास्ट

गोदान की कहानी एक लड़के और उसकी गाय की इमोशनल जर्नी के आस-पास घूमती दिखाई देगी। फिल्म में दिग्गज अभिनेता मनोज जोशी, उपासना सिंह जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं और इनके साथ सहर्ष शुक्ला और बाबा सत्यनारायण मोर्य भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात तो ये है कि इस फिल्म के साथ टीवी एक्टर साहिल आनंद भी बड़े पर्दे पर अपनी जर्नी शुरू करने जा रहे हैं, जो अब तक कसौटी जिंदगी की 2, एक नई उम्मीदः रोशनी, एमटीवी रोडीज, गुनाहों का देवता और कपल ऑफ लिटिल मिस्टेक्स जैसे शोज का हिस्सा रह चुके हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

मेकर्स ने फिलहाल गोदान की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन फिल्म के नाम को लेकर फैंस के बीच जरूर चर्चा शुरू हो गई है। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए बताया है कि फिल्म जल्दी ही सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच होगी, लेकिन कब फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठाया है। दूसरी तरफ दर्शक ये जानने को बेताब हैं कि फिल्म की कहानी मुंशी प्रेमचंद के उपन्यास से प्रेरित है या फिर इसकी कहानी एकदम अलग होने वाली है।

ये भी पढ़ेंः

Bigg Boss 19: सलमान खान ने अमाल मलिक को किया सपोर्ट, तो रो पड़े सिंगर, कुनिका सदानंद को दिखाया सच का आईना

Latest Bollywood News