1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ग्लैमरस डॉल हैं करण औजला की पत्नी, शादी से पहले 10 साल चली आशिकी, सिंगर कहलाने लगे नंबर 1 लवर बॉय, अब लगा चीटिंग का आरोप

ग्लैमरस डॉल हैं करण औजला की पत्नी, शादी से पहले 10 साल चली आशिकी, सिंगर कहलाने लगे नंबर 1 लवर बॉय, अब लगा चीटिंग का आरोप

पंजाबी सिंगर करण औजला चर्चा में बने हुए हैं। उनकी लव लाइफ को लोग टटोल रहे हैं। सिंगर की पत्नी पलक भी इस वक्त चर्चा में आ गई हैं, जानें उनके बारे में।

Karan Aujla, palak Aujla- India TV Hindi
Image Source : KARAN AUJLA, PALAK AUJLA INSTAGRAM करण और पलक।

पॉपुलर पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों एक बड़े विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। कनाडा की एक रैपर, सिंगर और एक्ट्रेस ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। आरोप लगाने वाली कलाकार का दावा है कि करण औजला के साथ उनका कथित अफेयर था, जबकि सिंगर ने यह बात छिपाई कि वह पहले से ही शादीशुदा हैं। इस मामले में करण की पत्नी भी चर्चा में आ गई हैं। लोग उनके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं।

कौन हैं आरोप लगाने वाली कनाडाई आर्टिस्ट?

यह आर्टिस्ट इंस्टाग्राम पर @msgorimusic नाम से जानी जाती हैं और ट्विन रैप डुओ Nyx और Nym का हिस्सा हैं। उन्होंने दावा किया है कि ‘तौबा तौबा’, ‘फॉर ए रीजन’, ‘बॉयफ्रेंड’, ‘सॉफ्टली’, ‘बचके बचके’ और ‘व्हाइट ब्राउन ब्लैक’ जैसे हिट गानों के लिए मशहूर करण औजला ने उनके साथ निजी रिश्ता रखा, लेकिन अपनी शादी की सच्चाई उनसे छिपाई।

रिश्ते के सामने आते ही चुप कराने का आरोप

अपने बयान में इस कनाडाई कलाकार ने आरोप लगाया कि जब उनका कथित रिश्ता सार्वजनिक होने लगा, तो उन्हें “चुप करा दिया गया और सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया गया।” उनका कहना है कि करण औजला की टीम ने मामले को दबाने के लिए उनके खिलाफ झूठी जानकारी फैलाने की कोशिश की। आर्टिस्ट का आरोप है कि औजला की टीम ने भारत के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से संपर्क कर उनके खिलाफ झूठे आपराधिक आरोप फैलाए, ताकि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। उनका कहना है कि यह सब कुछ सच्चाई को छिपाने के लिए किया गया।

वायरल हुआ बयान का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके बयान के स्क्रीनशॉट में उन्होंने दावा किया कि वह हॉलीवुड फिल्मों में काम करती हैं और करण औजला के साथ एक निजी रिश्ते के बाद उन्हें सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस रिश्ते में यह जाने बिना शामिल हुई थीं कि सिंगर पहले से शादीशुदा हैं। अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा और अमेरिका में पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। उनके मुताबिक, उनके खिलाफ लगाए गए झूठे आरोप पश्चिमी देशों में वायरल हुए, जबकि भारत में उन्हें दबाने की कोशिश की गई।

अमेरिकी मीडिया को इंटरव्यू देने की तैयारी

कनाडाई आर्टिस्ट ने दावा किया कि एक बड़ा अमेरिकी मीडिया हाउस उनका इंटरव्यू लेने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बोलने का फैसला किया है और वह आगे भी अपनी कहानी साझा करने को तैयार हैं। अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले पर बोलने के बाद भारत की कई सेलेब्रिटीज ने निजी तौर पर उनसे संपर्क किया और बताया कि वे उनके साहस से प्रेरित हैं।

विवाद के बीच पलक औजला भी सुर्खियों में

इन आरोपों के बीच करण औजला की पत्नी पलक औजला (पूर्व में पलक आहूजा) भी चर्चा में आ गई हैं। करण और पलक बचपन के दोस्त रहे हैं और करीब एक दशक लंबे रिश्ते के बाद दोनों ने साल 2019 में सगाई की थी। कपल ने साल 2023 में मैक्सिको में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें उस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। पलक औजला पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं और कनाडा में रहती हैं। वह दुबई स्थित Maison Palké Luxury Ladies Salon की CEO हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने पिछले साल अपने पति करण औजला के साथ मिलकर की थी।

सोशल मीडिया पहचान

सैलून के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज की शुरुआती पोस्ट्स में से एक में पलक को स्टाइलिश लुक में पेश किया गया था, जिसमें उनके लग्जरी, एलिगेंस और सशक्तिकरण आधारित विज़न की जानकारी दी गई थी। फिलहाल करण औजला या उनकी टीम की तरफ से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर यह मामला लगातार तूल पकड़ रहा है और सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सिंगर इस विवाद पर कब और क्या प्रतिक्रिया देते हैं। इसी बीच करण की पत्नी पलक ने एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने पति के साथ रोमांटिक फोटो साझा की। सभी आरोपों के बीच भी दोनों की मजबूत बॉन्ड देख फैंस खुश हैं।

ये भी पढ़ें: 'धुरंधर' और 'द राजा साब' की आंधी के बीच आई तगड़ी फिल्म, 11 दिन में कर दी बजट से 5 गुना कमाई, IMDb रेटिंग भी 9.5

पंचायत-गुल्लक से भी ज्यादा मजेदार, इंडिया की धड़कन बना था 40 साल पुराना TV शो, IMDb पर है छप्परफाड़ 9.4 रेटिंग

Latest Bollywood News