Karan Johar Birthday Party: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) ने बुधवार (25 मई) को अपना 50वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया है। करण ने मुंबई के अंधेरी में स्थित यशराज स्टूडियो में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया जिसमें फिल्मी इंडस्ट्री के कई बॉलीवुड सितारों ने चार चांद लगाया। अब इस ग्रैंड पार्टी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं बर्थडे ब्वॉय करण जौहर ग्रीन शिमरी ब्लेजर के साथ ब्लैक ट्राउजर में दिख रहे हैं। इसके साथ ही धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता, सलमान खान, टाइगर श्रॉफ, मनीष मल्होत्रा सहित कई सितारे करण के बर्थडे पार्टी में दिखाई दिए। आइए एक नजर डालते हैं सेलेब्स की तस्वीरों पर।
करण जौहर 25 मई को 50 साल के हो गए हैं और इस अवसर पर उन्होंने एक भव्य पार्टी की मेजबानी की। इस दौरान करण ग्रीन शिमरी ब्लेजर के साथ ब्लैक ट्राउजर में नजर आए।
Image Source : YOGEN SHAHKaran Johar
करण जौहर के करीबी दोस्त और धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता ने भी इस पार्टी में शिरकत की।
Image Source : YOGEN SHAHKaran Johar Birthday Bash
करण जौहर के 50वें बर्थडे पार्टी में पहुंचे टाइगर श्रॉफ ब्लैक सूट में डैशिंग नजर आए।
Image Source : YOGEN SHAHKaran Johar Birthday Bash
इस पार्टी में शनाया कपूर ब्लैक गाउन में हॉल्टर नेक और हाई स्लिट के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Image Source : YOGEN SHAHKaran Johar Birthday Bash
शनाया कपूर, लक्ष्य और गुरफतेह पीरजादा के साथ पोज देती हुई नजर आईं। बता दें कि तीनों जल्द ही फिल्म 'बेधड़क' में नजर आने वाले हैं।
Image Source : YOGEN SHAHKaran Johar Birthday Bash
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी अपने दोस्त करण जौहर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे।
Image Source : YOGEN SHAHKaran Johar Birthday Bash
इस पार्टी में कियारा आडवाणी और वरूण धवन भी नजर आए। दोनों काफी स्टनिंग लग रहे थे।
Image Source : YOGEN SHAH Karan Johar Birthday Party
करण की पार्टी में देर रात सुपरस्टार सलमान खान भी पहुंचे। अभिनेता ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए।
Image Source : YOGEN SHAH Karan Johar Birthday Party
मुंबई में करण जौहर के बर्थडे पार्टी में अनुष्का शर्मा भी शामिल हुईं।
Image Source : YOGEN SHAH Karan Johar Birthday Party
करण की पार्टी में मीरा राजपूत ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके साथ उनके पति अभिनेता शाहिद कपूर भी थे।
Image Source : YOGEN SHAH Karan Johar Birthday Party
कान फिल्म फेस्टिवल से लौटने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने भी करण की पार्टी में शिरकत की।।
Image Source : YOGEN SHAH Karan Johar Birthday Party
ये भी पढ़ें -
Latest Bollywood News