भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद, कार्तिक आर्यन को भारत की पहली मैकलारेन जीटी एक लक्जरी स्पोर्ट्स कार गिफ्ट में मिली है, एक्टर ने अपनी शानदार सवारी की तस्वीरें साझा की हैं और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के साथ तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीरों में कार्तिक अपनी ऑरेंज राइड के सामने खड़े हैंडसम लग रहे हैं। कैप्शन में, उन्होंने कड़ी मेहनत की सफलता के बारे में बात की और भूषण कुमार द्वारा उनके लिए एक निजी जेट गिफ्ट करने को लेकर मजाक भी किया।
कार्तिक ने लिखा, "चाइनीज खाने के लिए नई टेबल गिफ्ट मिल गई, मेहनत का फल मीठा होता है सुना था..इतना बड़ा होगा नहीं पता था। इंडियाज फर्स्ट मैकलारेन जीटी, अगला गिफ्ट प्राइवेट जेट सर।'' कार्तिक ने आगे हैशटैग "आभार" लिखा।
यहां देखें कार्तिक आर्यन की पोस्ट
कार्तिक आर्यन ने भूलभुलैया 2 में निभाया है रुहान का रोल
भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन ने रूह बाबा उर्फ रुहान की भूमिका निभाई थी। इसमें कियारा आडवाणी और तब्बू भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म पांच हफ्तों में ₹184.32 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। यह फिल्म 2007 की अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी का एक स्टैंडअलोन सीक्वल है, जिसमें विद्या बालन और अमीषा पटेल भी प्रमुख भूमिकाओं में थीं। दूसरी फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था।
Image Source : kartik aaryan/instagramकार्तिक आर्यन को गिफ्ट में मिली भारत की पहली McLaren GT
कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म
कार्तिक अगली बार शहजादा में कृति सेनन के साथ दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें-
Latest Bollywood News