A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड कपिल शर्मा शो में पहुंचे कार्तिक आर्यन की बहन और जीजा जी, कॉमेडी की शाम में खूब हुई मस्ती, शादी की भी खुली पोल

कपिल शर्मा शो में पहुंचे कार्तिक आर्यन की बहन और जीजा जी, कॉमेडी की शाम में खूब हुई मस्ती, शादी की भी खुली पोल

कपिल शर्मा के शो में कार्तिक आर्यन अपनी हीरोइन अनन्या पांडे के साथ पहुंचे थे। यहां कार्तिक के साथ उनकी बहन और जीजा जी भी नजर आए हैं।

Kartik Aaryan- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM@NETFLIXINDIA कार्तिक आर्यन

ग्रेट इंडियन कपिल शो का चौथा सीज़न हाल ही में शुरू हुआ है और इसे दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। मजेदार चुटकुलों से लेकर दिलचस्प मेहमानों की लाइनअप तक, यह शो दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के ताजा एपिसोड में 'तू मेरी मैं तेरा' के कलाकार अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन नजर आए। एपिसोड के दौरान होस्ट कपिल शर्मा की कार्तिक की बहन कृतिका तिवारी और उनके पायलट पति तेजस्वी कुमार सिंह के साथ बातचीत खास आकर्षण का केंद्र रही। कपिल ने पहले मजाक में कहा कि कार्तिक शो के रेगुलर मेहमान बन गए हैं क्योंकि वे सभी सीजन में नजर आ चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ वे ही नहीं, बल्कि उनकी मां, पिता, बहन और उनका पालतू कटोरी भी शो में आ चुके हैं। 

कपिल ने की कार्तिक के जीजा के साथ मस्ती

फिर कपिल ने कार्तिक के जीजा तेजस्वी का स्वागत किया, जो एक पायलट हैं। उन्होंने मजाक में पूछा, 'जीजा जी महाराज, पायलट साहब, आप यहां बैठे हैं तभी फ्लाइट नहीं उड़ रही हैं।' कपिल ने फिर उनसे कार्तिक की बहन के साथ उनकी प्रेम कहानी के बारे में पूछा, जिस पर तेजस्वी ने बताया, पता नहीं मैंने बस ग्वालियर की लोकेशन डाली थी, वो फ्लाइट खुद ही चली गई। ऑटो-पायलट पर। कपिल ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने कभी कार्तिक आर्यन के जीजा होने का दावा किया है, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, 'मैंने अभी तक ऐसा नहीं किया है।' कपिल ने फिर मजाक में कहा कि इस एपिसोड के बाद तो वो मशहूर होना ही था।

कार्तिक की बहन ने खोले शादी के राज

एक और बातचीत में, कपिल ने कार्तिक से पूछा कि क्या स्क्रीन पर वेडिंग प्लानर का किरदार निभाना उनकी बहन की शादी में काम आया? कार्तिक ने जवाब दिया, 'मैं शादी में मेहमान बनकर गया था। मेरी मां और किट्टू ने खुद शादी की सारी व्यवस्थाएं संभालीं। लेकिन मैंने शादी में डांस किया और एक पैसा भी नहीं लिया।' जब कपिल ने पूछा, 'क्या आप अपने जीजा से पैसे लेते?' तो कार्तिक की बहन ने जवाब दिया, 'जूते चुराई का नेग, इससे ही मिला था सारा।' कार्तिक ने आगे कहा, बस यही एक चीज मिल रही थी, तो मैंने वही ले ली। 

ये भी पढ़ें- थालापति विजय की आखिरी फिल्म में मेकर्स से हो गई भारी मिस्टेक? लोगों ने किया ट्रोल तो खुली आंखें, झटपट उठाया कदम

नितेश तिवारी की 'रामायण' में 'अवतार' वाली तकनीक! मोशन कैप्चर गियर में दिखा मशहूर एक्टर, खिल उठे फैंस के चेहरे

Latest Bollywood News