1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नितेश तिवारी की 'रामायण' में 'अवतार' वाली तकनीक! मोशन कैप्चर गियर में दिखा मशहूर एक्टर, खिल उठे फैंस के चेहरे

नितेश तिवारी की 'रामायण' में 'अवतार' वाली तकनीक! मोशन कैप्चर गियर में दिखा मशहूर एक्टर, खिल उठे फैंस के चेहरे

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 04, 2026 04:39 pm IST,  Updated : Jan 04, 2026 04:39 pm IST

नितेश तिवारी अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण' में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वह पहले ही फिल्म की भव्यता के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं और अब चर्चा है कि फिल्म में 'अवतार' वाली मोशन कैप्चर टेक्नोलॉजी इस्तेमाल हो रही है, जिसने फैंस की उम्मीदें इस फिल्म से और बढ़ा दी हैं।

ramayana- India TV Hindi
'रामायण' के सेट से सामने आई तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM/@THENAMEISYASH/@ZOESALDANA

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस मेगा बजट फिल्म में कई बड़े सितारे हैं। रणबीर कपूर फिल्म में जहां भगवान राम तो वहीं साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। 'रामायण' नितेश तिवारी का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जिस पर वह पानी की तरह पैसे बहा रहे हैं। ऐसे में हर किसी को इस फिल्म का इंतजार है। फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ ही यश, सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल और कुणाल कपूर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है, जिसे लेकर अब चर्चा है कि मेकर्स इस फिल्म में वही टेक्नोलॉजी इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसका इस्तेमाल जेम्स कैमरून ने अपनी फिल्म 'अवतार' में किया है। सोशल मीडिया पर 'रामायण' के एक एक्टर की तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें वह इस नई तकनीक के साथ नजर आ रहे हैं।

नितेश तिवारी की रामायण में मोशन कैप्चर तकनीक का इस्तेमाल

दरअसल, सोशल मीडिया पर जाने-माने अभिनेता कुणाल कपूर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह मोशन कैप्चर गियर में नजर आ रहे हैं। ये वही टेक्नोलॉजी है, जिसका इस्तेमाल जेम्स कैमरून ने अपनी फिल्म 'अवतार' में किया है। वायरल हो रही फोटो में कुणाल कपूर और नवनीत मलिक को मोशन कैप्चर गियर के साथ देखा जा सकता है, जिसका इस्तेमाल लेटेस्ट कटिंग-एज विजुअल इफेक्ट्स के लिए किया जाता है। फोटोज को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि नितेश तिवारी अपनी फिल्म में इस नवीनतम टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

मोशन कैप्चर गियर, चेहरे पर डॉट्स

फिल्म को लेकर दावा किया जा रहा था कि फिल्म में लेटेस्ट्स विजुअल टेक्नोलॉडी का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन इन तस्वीरों के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि फिल्म में मोशन कैप्चर तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। क्योंकि, इन फोटोज में भी कुणाल कपूर को मोशन कैप्चर सूट में देखा जा सकता है और उनके चेहरे पर डॉट्स भी नजर आ रहे हैं। इससे पहले 'अवतार' की शूटिंग की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें एक्टर्स को ठीक इसी लुक में देखा गया था। अवतार के अलावा एवेंजर्स जैसी मेगा बजट फिल्म में भी इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा चुका है।

रामायण में इंद्रदेव बने हैं कुणाल

बता दें, तस्वीरों में मोशन कैप्चर गियर में नजर आ रहे कुणाल कपूर 'रामायण' में इंद्रदेव बने हैं। वहीं नवनीत मलिक फिल्म में 'कुंभकरण' की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म की लीड कास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर 'प्रभु श्रीराम', साई पल्लवी 'माता सीता', यश 'रावण', सनी देओल 'हनुमान', रवि दुबे 'लक्ष्मण', काजल अग्रवाल 'मंदोदरी', रकुल प्रीत सिंह 'सूर्पणखा' और लारा दत्ता 'कैकई' की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म दो भागों में दिवाली 2026 और दिवाली 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः राहा की पापा रणबीर के साथ मस्ती, मम्मा आलिया ने शेयर की 2026 की पहली फैमिली फोटो, बेटी को हवा में उछालते दिखे RK

टीवी के मशहूर कपल का शादी के 14 साल बाद हुआ तलाक, खुद किया ऐलान, बच्चों को लेकर कही ये बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन