1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यूट्यूब से हटाया गया केडीः द डेविल का ट्रेलर, 'सरके चुनर' विवाद के बाद अब क्या गलती हुई? मेकर्स ने मांगी माफी

यूट्यूब से हटाया गया केडीः द डेविल का ट्रेलर, 'सरके चुनर' विवाद के बाद अब क्या गलती हुई? मेकर्स ने मांगी माफी

कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' लगातार चर्चा में है। पहले तो फिल्म के गाने को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया, जिसके बाद गाने का हिंदी वर्जन हर प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया और अब इसका ट्रेलर भी यूट्यूब से हटा दिया गया है, जो कुछ ही घंटों पहले रिलीज हुआ था।

kd the devil- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@KVN.PRODUCTIONS यूट्यूब से हटाया गया केडीः द डेविल का ट्रेलर

कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' लंबे समय से विवादों में घिरी हुई है। पहले इस फिल्म के नोरा फतेही पर फिल्माए गए गाने "सरके चुनर तेरी सरके" के हिंदी वर्जन को लेकर बवाल हुआ। इस गाने के डबल मीनिंग और अश्लील बोल के कारण इसे यूट्यूब से हटा दिए गया। गाने को लेकर हुए विवाद के बाद डायरेक्टर से लेकर लेखक तक ने इसे लेकर सफाई पेश की। 'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद के बाद अब हाल ही में फिल्म निर्माताओं ने इसका ट्रेलर जारी किया, लेकिन कुछ ही दिनों में ट्रेलर को भी यूट्यूब से हटा दिया गया। केवीएन प्रोडक्शंस ने शुक्रवार को प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक बयान जारी कर पुष्टि की कि ट्रेलर को यूट्यूब से हटा दिया गया है और साथ ही इस फैसले की वजह भी बताई है

यूट्यूब से हटाया गया KD: The Devil का ट्रेलर

KVN प्रोडक्शंस ने एक्स पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है, "KD: The Devil का ट्रेलर जो हाल ही में यूट्यूब पर जारी किया गया था, उसमें सर्टिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान अनजाने में कुछ अनसर्टिफाइड कंटेंट शामिल हो गया था। इसलिए हमने ट्रेलर को हटा दिया है और सर्टिफिकेशन दिशानिर्देशों के अनुपालन में जल्द ही एक संशोधित वर्जन अपलोड करेंगे। हमें इस चूक के लिए गहरा खेद है और हम सभी सर्टिफिकेशन गाइडलाइंस का पालन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।"

गाने पर भी मच चुका है बवाल

इससे पहले, नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए गए "सरके चुनर तेरी सरके" के हिंदी संस्करण को उसके अश्लील बोलों के कारण सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। जैसे ही ये गाना जारी किया गया, इसकी लिरिक्स ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया पर इसे सोशल मीडिया यूजर्स और कंगना रनौत और अरमान मलिक जैसी हस्तियों ने भी गाने की आलोचना की और अपनी निराशा व्यक्त की। इसके अलावा, अधिवक्ता विनीत जिंदल ने गाने के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कानूनी शिकायत भी दर्ज कराई थी। बाद में, गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया।

केडीः द डेविल के बारे में

कन्नड़ एक्शन थ्रिलर 'केडी: द डेविल' में ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में हैं, जबकि संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानाइया और जिस्सू सेनगुप्ता सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म शुक्रवार, 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और उसी दिन धनुष की तमिल ड्रामा फिल्म 'कारा' से इसका टकराव होगा। यह फिल्म केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित है, जिसने थलपति विजय की 'जना नायकन' और केजीएफ अभिनेता यश की 'टॉक्सिक' जैसी फिल्में भी निर्मित की हैं।

ये भी पढ़ेंः 'हेरा फेरी' का चमन झींगा याद है? आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिनेश हिंगू, पत्नी जमुना ने बताया सच
2026 की विवादित फिल्म, ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार, देखते ही कांप उठेगा रोम-रोम

Latest Bollywood News