1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2026 के पहले हफ्ते में आई फिल्म, पिद्दी से बजट में किया बड़ा धमाका, 11 दिन में कर कर ली 5 गुना कमाई, कहानी छू लेगी दिल

2026 के पहले हफ्ते में आई फिल्म, पिद्दी से बजट में किया बड़ा धमाका, 11 दिन में कर कर ली 5 गुना कमाई, कहानी छू लेगी दिल

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ऐसी फिल्म धूम मचा रही है, जिसकी रिलीज का कोई हो-हल्ला नहीं हुआ, फिर भी इसने 11 ही दिनों में अपने बजट से 5 गुना ज्यादा कमाई कर ली है।

prajakta koli- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@MOSTLYSANE बॉक्स ऑफिस पर मराठी फिल्म की धूम।

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की 'धुरंधर', प्रभास की 'द राजा साब' और चिरंजीवी की 'मना शंकरा वारा प्रसाद गारू' जैसी फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां रणवीर सिंह स्टारर फिल्म देशभर में 863 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है तो वहीं प्रभास और चिरंजीवी की फिल्में भी खूब बवाल काट रही हैं। 'धुरंधर' की सुनामी ने तो सबको हैरान कर दिया है। फिल्म की कमाई अभी भी जारी है। इस बीच चुपके से आई एक मराठी फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। महज 11 ही दिनों में इस फिल्म ने अपने बजट से 5 गुना ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। हम बात कर रहे हैं मराठी फिल्म 'क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम'।

फिल्म की कहानी क्या है

'क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम' की कहानी की बात करें तो ये एक पुरानी मराठी मीडियम स्कूल और इसके छात्रों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंग्रेजी स्कूलों के बढ़ते चलन और महत्व के चलते बंद होने की कगार पर है। न तो स्कूल को छात्र मिल रहे हैं और न ही फंड। ऐसे में इस स्कूल के पूर्व छात्र अपने शिक्षकों के साथ मिलकर इस स्कूल को बचाने का प्रयास करते हैं। फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प और दिलों को छू लेने वाली है।

हंसी-ठहाकों और भवनाओं से भरी फिल्म

ये फिल्म ऐसी है जो कहीं हंसा-हंसाकर पेट में दर्द कर देती हे तो कहीं दर्शकों को भावुक कर देती है। इसी के साथ बहुत सी पुरानी यादें भी ये फिल्म ताजा कर देती है। 'क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम' में प्राजक्ता कोली, सिद्धार्थ चंदेकर, सचिन खेडेकर, क्षिति जोग, कादंबरी कदम और हरीश दुधाड़े जैसे कलाकर अहम रोल में हैं।

'क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम' का कलेक्शन

'क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम' का बजट सिर्फ 2 करोड़ है, जिसने रिलीज के 11 ही दिनों में 11 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। पहले हफ्ते फिल्म ने 6.14 करोड़ का कलेक्शन किया  और दूसरे वीकेंड पर 5.11 करोड़ रुपये कमाए। कुल मिलाकर फिल्म ने 11 दिनों में 11.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जिसके साथ मेकर्स को 9.25 करोड़ का सीधे-सीधे फायदा हुआ। 'धुरंधर' की आंधी के बीच आई इस पिद्दी से बजट वाली मराठी फिल्म ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है।

ये भी पढ़ेंः बॉलीवुड की गुमनाम आइटम क्वीन, जिसका 'शोले' के 'गब्बर' पर आया दिल, 27 साल से लाइमलाइट से दूर कर रही हैं ये काम
कौन हैं अशरफ हकीमी? तलाकशुदा-दो बच्चों के पिता हैं नोरा फतेही के रूमर्ड बॉयफ्रेंड, लग चुका है रेप का आरोप

Latest Bollywood News