A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड Lahore 1947 Release Date: Border 2 के बाद फिर पर्दे पर दम भरेंगे सनी देओल, सामने आई 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट

Lahore 1947 Release Date: Border 2 के बाद फिर पर्दे पर दम भरेंगे सनी देओल, सामने आई 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट

Lahore 1947 Release Date: सनी देओल ने इस साल की शुरुआत में ही धूम मचा दी है। 'बॉर्डर 2' के बाद अब एक्टर की एक और फिल्म रिलीज के लिए तैयार है और इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

Sunny deol aamir khan- India TV Hindi Image Source : PRESS KIT सनी देओल, राज कुमार संतोषी और अमिर खान।

Lahore 1947 Release Date: आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म ‘लाहौर 1947’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले रिलीज हो रही है। स्वतंत्रता दिवस के आस पास का वक्त एक ऐसा समय होता है जो अपने आप में देशभक्ति और इतिहास से जुड़ी कहानियों के लिए बेहद खास माना जाता है। वीकेंड के साथ 15 अगस्त की छुट्टी फिल्म को अच्छा स्टार्ट देती है और फिल्म की कमाई शानदार होने की उम्मीद बनी रहती है।

फिल्म की कास्ट

यह फिल्म कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रही है। ‘लाहौर 1947’ पहली बार तीन दिग्गज नामों सनी देओल, निर्देशक राजकुमार संतोषी और प्रोड्यूसर आमिर खान को एक साथ लेकर आ रही है। यह कॉम्बिनेशन अपने आप में दर्शकों की उम्मीदें काफी ऊंची कर देता है, क्योंकि इन तीनों का सिनेमा को लेकर नजरिया दमदार और भावनात्मक कहानियों से जुड़ा रहा है। फिल्म की कास्ट में अली फजल, शबाना आजमी, प्रीती जिंटा, विक्की कौशल, मिथुन चक्रवर्ती और करण देओल जैसे कई शानदार एक्टर्स शामिल हैं।

धर्मेंद्र को पसंद आई थी स्क्रिप्ट

आमिर खान ने फिल्म को लेकर एक भावुक बात भी साझा की। उन्होंने कहा, 'यह धरमजी की पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी और मुझे बहुत खुशी है कि वह यह फिल्म देख पाए।' यह बयान फिल्म को एक निजी और भावनात्मक संदर्भ भी देता है, जो इसके महत्व को और बढ़ा देता है। फिल्म संगीत की कमान संभाली है एआर रहमान ने, जिनकी धुनें अक्सर इतिहास और भावनाओं को एक नई ऊंचाई देती हैं। गीतों को शब्द दिए हैं जावेद अख्तर ने, जिससे यह तय है कि फिल्म का संगीत भी कहानी जितना ही यादगार होगा।

आखिरी बार इस फिल्म में दिखे सनी देओल

‘लाहौर 1947’ सनी देओल की हालिया ब्लॉकबस्टर सफलताओं के बाद उनका अगला बड़ा प्रोजेक्ट है। ऐसे में यह फिल्म न सिर्फ एक ऐतिहासिक कहानी पेश करेगी, बल्कि बड़े पर्दे पर एक भव्य सिनेमाई अनुभव का वादा भी करती है, जहां इतिहास, भावनाएं और दमदार परफॉर्मेंस एक साथ देखने को मिलेंगी। आखिरी बार सनी देओल 'बॉर्डर 2' में नजर आए थे, जिसने पर्दे पर धमाका कर दिया।

ये भी पढ़ें: क्या प्रकाश राज ने शूटिंग के बीच छोड़ दी 'स्पिरिट'? अफवाहों पर एक्टर ने लगाया विराम, खुद बता दी सच्चाई

दिमाग की बत्ती गुल कर देने वाली क्राइम थ्रिलर, 'महाराजा' का सस्पेंस भी लगेगा पानी कम, IMDb पर मिली है तगड़ी रेटिंग

Latest Bollywood News