बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता भूपति ने पश्चिम एशिया में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच दुबई में फंसे होने का अपना डरावना अनुभव साझा किया है। लारा दत्ता अपनी बेटी सायरा के साथ फिलहाल वहीं हैं और उन्होंने एक इमोशनल वीडियो के जरिए वहां के हालातों और अपनी मानसिक स्थिति के बारे में विस्तार से बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि ये उनके लिए आसान वक्त नहीं है। लारा दत्ता ने पूरी आपबीती साझा की है।
धमाकों और मिसाइलों के बीच डर का अनुभव
लारा दत्ता ने 28 फरवरी की उस भयानक घटना को याद किया जब वह दुबई के एक स्टूडियो में शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने बताया कि अचानक हुए धमाकों की आवाज सुनकर वे सभी बाहर भागे और आसमान में मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखा। लारा ने कहा, 'मैं झूठ नहीं बोल सकती… पिछले कुछ दिनों से यह स्ट्रेसफुल रहा है। यह डरावना रहा है। ऊपर जेट उड़ रहे हैं, बहुत तेज धमाके हो रहे हैं।' उन्होंने बताया कि इन धमाकों की तीव्रता इतनी अधिक है कि उनके विला की खिड़कियां और दरवाजे तक हिल रहे हैं। उनके पति महेश भूपति काम के सिलसिले में बाहर हैं, जिससे इस मुश्किल घड़ी में अपनी बेटी को अकेले संभालना उनके लिए और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है।
यहां देखें वीडियो
UAE सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की प्रशंसा
लगातार होते धमाकों और तनाव के बावजूद लारा ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सरकार की सतर्कता और सुरक्षा प्रबंधों पर गहरा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि हालांकि स्थिति डरावनी लग सकती है, लेकिन उन्हें एक बार भी असुरक्षित महसूस नहीं हुआ। लारा के अनुसार, 'UAE सरकार यह पक्का कर रही है कि वे हमारी सुरक्षा के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें। हमें सच में लगता है कि हमारी देखभाल की जा रही है, चाहे हम किसी भी देश के हों। हमें लगता है कि हमारी गिनती होती है और हम मायने रखते हैं।' उन्होंने भारत की सुरक्षा व्यवस्था से इसकी तुलना करते हुए कहा कि यहाँ भी उन्हें अपने देश जैसी ही सुरक्षित अनुभूति हो रही है।
आम लोगों की हिम्मत और भविष्य की अनिश्चितता
अपने वीडियो में लारा ने उन आम लोगों और डिलीवरी राइडर्स के प्रति विशेष सम्मान व्यक्त किया जो युद्ध जैसी स्थिति में भी देश की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनके मन में उन लोगों के लिए बहुत इज़्ज़त है जिनके पास कहीं जाने का विकल्प नहीं है और जो अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। लारा ने अंत में उम्मीद जताई कि स्थिति जल्द सामान्य होगी। उन्होंने कन्फर्म किया कि वह और उनकी बेटी भारत लौटने के लिए लगातार फ्लाइट्स की तलाश कर रहे हैं, जो इस समय क्षेत्र में फंसे हजारों भारतीयों की चिंता और घर लौटने की तड़प को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें: Subedaar Review: बिखरी पटकथा और कमजोर इमोशनल ट्रिगर्स वाली औसत फिल्म, अनिल कपूर का दमदार अभिनय भी नहीं आया काम
कौन थीं नैन्सी ग्रेवाल? सोशल मीडिया स्टार की कनाडा में हत्या, चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट
Latest Bollywood News