1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खत्म हुआ इंतजार, महावतार नरसिम्हा के बाद आ रहे 'महावतार परशुराम', जानें कब देख सकेंगे भगवान विष्णु के छठे अवतार की गाथा

खत्म हुआ इंतजार, महावतार नरसिम्हा के बाद आ रहे 'महावतार परशुराम', जानें कब देख सकेंगे भगवान विष्णु के छठे अवतार की गाथा

होम्बले फिल्म्स ने परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर अपकमिंग फिल्म 'महावतार परशुराम' का पहला आकर्षक पोस्टर जारी किया है, जो महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की दूसरी फिल्म है।

Mahavatar Parashuram- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE/HOMBALE FILMS महावतार परशुराम का फर्स्ट पोस्टर आउट।

साल 2025 में कुछ फिल्मों ने दर्शकों को चौंका दिया। 'महावतार नरसिम्हा' भी इन्हीं फिल्मों में से एक थी। मामूली से बजट में बनी ये फिल्म 2025 की सबसे सरप्राइजिंग फिल्म रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। अब होम्बले फिल्म्स ने परशुराम जयंती के अवसर पर, रविवार, 19 अप्रैल, 2026 को महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की अपनी दूसरी फिल्म, 'महावतार परशुराम' का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। 2025 में, होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने एनिमेटेड फ्रेंचाइज़, महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों की लिस्ट जारी की थी। इस फ्रेंचाइज़ की पहली फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' थी और अब 'महावतार नरसिम्हा' के ऐलान ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

होम्बले फिल्म्स ने जारी किया महावतार परशुराम का मोशन पोस्टर

होम्बले फिल्म्स ने हाल ही में 'महावतार परशुराम' का मोशन पोस्टर जारी किया। अश्विन कुमार की फिल्म 'महावतार परशुराम' के पहले पोस्टर में एक भयंकर योद्धा युद्ध के मैदान के बीच में खून से लथपथ फरसा लिए खड़ा है। मेकर्स ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "जब धर्म का पतन होता है, तब परशु का उदय होता है। महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म #महावतारपरशुराम दिसंबर 2027 में आ रही है। यह कोई शासक नहीं, बल्कि अधर्म के विरुद्ध एक शक्ति है, जो युगों-युगों तक संतुलन बहाल करती है। आपको परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।"

महावतार परशुराम के मोशन पोस्टर पर यूजर्स के रिएक्शन

पोस्टर जारी होने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी खुशी जाहिर की। एक यूजर ने कमेंट किया, "वाह... इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।" दूसरे ने लिखा, "एक और इतिहास रचा जाएगा।" इसे अब तक 55.4 हजार से ज्यादा लाइक्स और 600 से ज्यादा कमेंट मिल चुके हैं। इसके अलावा, फिल्म निर्माताओं ने महावतार परशुराम का मोशन पोस्टर भी जारी किया। 54 सेकंड के इस टीज़र में फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर के साथ एक मोशन पोस्टर दिखाया गया है। YouTube पर रिलीज होने के बाद से इसे 141 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म 'महावतार परशुराम' के पहले पोस्टर के रिलीज के साथ ही निर्माताओं ने इसकी रिलीज की तारीख भी घोषित कर दी है। फिल्म दिसंबर 2027 में रिलीज होने वाली है, हालांकि, सटीक रिलीज तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है। इस फिल्म का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है और इसका निर्माण विजय किरागंदूर और शिल्पा धवन ने होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन के बैनर तले किया है। फिल्म का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर सैम सी एस ने दिया है।

ये भी पढ़ेंः क्रिकेटर की बहन का खुलेआम खुलासा, दारू पीकर बॉयफ्रेंड से किया ब्रेकअप, दोस्त के साथ मिलकर बनाया पूरा प्लान
गुलशन कुमार के भाई दर्शन कुमार का निधन, 70 की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

Latest Bollywood News