Manoj Bajpayee: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिसके चलते उन्होंने अपने फैंस और फॉलोअर्स को बातचीत न करने अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल, शुक्रवार की सुबह एक्टर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए फैंस को जानकारी कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने सभी फैंस को इस अकाउंट के साथ किसी भी तरह के इंटरेक्शन न करने का अनुरोध किया है।
इंस्टाग्राम पर फैंस को दी जानकारी
शुक्रवार सुबह मनोज बाजपेयी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह बात शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। कृपया आज मेरी प्रोफाइल से आने वाली किसी भी चीज से तब तक न जुडे़ं, जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता है। इस दिशा में काम किया जा रहा है। जैसे ही समस्या का समाधान हो जाएगा, इस बारे में आपको सूचित किया जाएगा।'
पुराने पोस्ट आ रहे नजर
हालांकि मनोज बाजपेयी के ट्विटर प्रोफाइल पर अब तक किसी भी प्रकार की कोई असामान्य एक्टिविटी नजर नहीं आई है। उनके ट्विटर पर गुरुवार के ही पोस्ट दिख रहे हैं। इसमें से एक पोस्ट का रीट्वीट है, जिसमें फैंस से जॉन अब्राहम के साथ उनकी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2 देखने के लिए कहा गया है। दूसरा पोस्ट दिल्ली के ठंडे मौसम को लेकर है। इसके अलावा गुरुवार से उनकी टाइमलाइन पर उनके बीते काम की तारीफ करने वाले फैंस के रीट्वीट हैं।
Image Source : Instagram_ManojbajpayeeManoj bajpayee
इस फिल्म का है इंतजार
आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी इन दिनों 52वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम में अपनी अगली फिल्म 'जोरम' के वर्ल्ड प्रीमियर का इंतजार कर रहे हैं। गेस्टिवासल इस महीने के अंत में आयोजित होने वाला है। यह फिल्म देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित की गई है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ तनिष्ठा चटर्जी, स्मिता तांबे, मेघा माथुर और राजश्री देशपांडे भी नजर आएंगे।
अनटाइटल्ड कोर्ट रूम ड्रामा की शूटिंग पूरी की
बीते महीने अभिनेता ने अपूर्व सिंह कार्की की अनटाइटल्ड कोर्ट रूम ड्रामा की शूटिंग पूरी की थी। लोकप्रिय वेब शो एस्पिरेंट्स, सास बहू अचार प्राइवेट लिमिटेड और फ्लेम्स के लिए जाने वाले अपूर्व इस फिल्म के साथ अपने फीचर निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं।
वेबसीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' स्टार के खुलासे ने हिलाया इंटरनेट, नोआ श्नैप ने टिकटॉप पर कहा- 'मैं गे हूं'
म्यूजिक एल्बम भी किया शूट
हाल ही में मनोज बाजपेयी ने एक म्यूजिक वीडियो भी शूट किया। इसमें उन्होंने अपनी मशहूर फिल्म सत्या के गाने 'सपनों में मिलती है' के रीमेक में अभिनय किया। इस गाने में उनके साथ ध्वनि भानुशाली और अभिमन्यु दासानी भी नजर आ रहे हैं।
TRP List BARC: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने मारी छलांग और खतरे में है 'अनुपमा' का नंबर 1 का तमगा, जानिए 'गुम है...' का हाल
Latest Bollywood News