1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Akshay Kumar की 'संयोगिता' ने थामा John Abraham का हाथ, इस फिल्म में आएंगी नजर

Akshay Kumar की 'संयोगिता' ने थामा John Abraham का हाथ, इस फिल्म में आएंगी नजर

Manushi Chhillar New Film: मानुषी छिल्लर ने हाल ही में 'संयोगिता' के किरदार से बॉलीवुड में डेब्यू किया है, अब वह जॉन अब्राहम के साथ नजर आने वाली हैं।

Manushi Chhillar- India TV Hindi
Image Source : TWITTER_ASHWANIKUMAR Manushi Chhillar

Highlights

  • मानुषी छिल्लर की अगली फिल्म का ऐलान
  • जॉन अब्राहम संग आएंगी नजर
  • शूटिंग से तस्वीरें आई सामने

Manushi Chhillar New Film: मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल कर चुकीं, मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। हाल ही में वह अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में संयोगिता के रूप में नजर आईं। इसके बाद अब वह बॉलीवुड के एक और एक्शन स्टार जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'तेहरान' (Tehran) नजर आएंगी। इस बात का ऐलान सोशल मीडिया पर किया गया है। 

मेकर्स ने शेयर की जॉन मानुषी की तस्वीर
फिल्म 'तेहरान' (Tehran) से जॉन अब्राहम के लुक को जारी किया था। इस लुक पर दर्शकों ने खूब प्यार बरसाया था। जिसके बाद अब निर्माताओं ने एक्शन थ्रिलर फिल्म के बारे में एक और एक्साइटिंग जानकारी शेयर की है। मेकर्स ने बताया है कि फिल्म में जॉन के अपोजिट मानुषी छिल्लर होंगी। 

फिल्म की लोकेशन से आई तस्वीर
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, जॉन अब्राहम के साथ फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन पर शामिल हुईं। सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म 'तेहरान' पहले से ही चर्चा में थी। वहीं अब मानुषी के जुड़ने की खबर ने फिल्म को लेकर बज बना दिया है। 

दिनेश विजान के साथ ये हैं फिल्ममेकर्स
बेक माई केक फिल्म्स के सहयोग से एक मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन की फिल्म 'तेहरान' का निर्देशन अरुण गोपालन ने किया है। इस फिल्म को रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा ने लिखा है। फिल्म के मेकर्स में स्त्री, रूही जैसी फिल्मों के निर्माता दिनेश विजान के साथ शोभना यादव और संदीप लेजेल शामिल हैं। 

इन्हें भी पढ़ें- 

आमिर खान ने लगाए नीतू कपूर संग लगाए जबरदस्त ठुमके, VIDEO देख लगेंगे थिरकने 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल को महंगी पड़ी ये हरकत, जोड़ने पड़े बबीता जी के आगे हाथ!

Latest Bollywood News