A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वन-शोल्डर गाउन और हीरों से सजीं मीत कौर, Cannes 2026 में दिखाया जलवा, ग्लैमरस लुक वायरल

वन-शोल्डर गाउन और हीरों से सजीं मीत कौर, Cannes 2026 में दिखाया जलवा, ग्लैमरस लुक वायरल

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में एक्ट्रेस मीत कौर ने अपने खूबसूरत रेड कार्पेट लुक से सबको हैरान कर दिया। ब्लू और सिल्वर कॉम्बिनेशन वाले गाउन में एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा, जिस पर हर किसी की नजरें टिक गईं।

meet kaur- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@MEETKAUROFFICIAL_ मीत कौर।

79वें कान फिल्म फेस्टिवल में इंटरनेशनल स्टार्स के साथ-साथ भारतीय अभिनेत्रियों ने भी अपने खूबसूरत लुक्स, आउटफिट और प्रेजेंस से सबको हैरान किया और वैश्विक मंच पर अमिट छाप छोड़ी है। फ्रांस के पैलेस ऑफ फेस्टिवल्स एंड कांग्रेस के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट से लेकर उर्वशी रौतेला, जैकलीन फर्नांडिस और अदिति राव हैदरी जैसी हसीनाएं अपने लुक से सुर्खियां बटोर चुकी हैं। अब एक्ट्रेस मीत कौर भी अपने खूबसूरत लुक को लेकर चर्चा में हैं। 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में मीत कौर ने अपने ग्लैमरस रेड कार्पेट लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

ब्लू गाउन में दिखाया जलवा

मीत कौर ने नेवी ब्लू और सिल्वर कॉम्बिनेशन वाले बेहद आकर्षक गाउन में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। उनका लुक मॉडर्न फैशन और रॉयल एलिगेंस से भरा था, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। मीत कौर के लुक की बात करें तो वन-शोल्डर गाउन पर सिल्वर डिटेलिंग के साथ फ्लोइंग मेटैलिक ड्रेप था, जिसने उनके रेड कार्पेट लुक को और भी खूबसूरत बना दिया। डायमंड ज्वेलरी और ग्लैमरस स्टाइलिंग के साथ मीत ने अपने पूरे लुक को एक परफेक्ट कान्स फैशन मोमेंट बना दिया।

मीत कौर के लुक की हुई तारीफ

अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए मीत कौर ने क्लासिक अपडू हेयरस्टाइल को अपनाया और सटल लेकिन ग्लोइंग मेकअप और स्टेटमेंट एक्सेसरीज ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए और इन सबने उनके आउटफिट की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। सोशल मीडिया यूज़र्स और फैशन एक्सपर्ट्स उनके इस रेड कार्पेट अपीयरेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मीत कौर का ये लुक अब सुर्खियों में है। कई यूजर उनके लुक पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मीत के लुक पर यूजर्स का रिएक्शन

एक्ट्रेस के लुक पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा- 'स्टनिंग, बहुत ही खूबसूरत।' एक अन्य ने लिखा- 'इस लुक ने तो हैरान ही कर दिया। बेहद खूबसूरत।' एक और ने लिखा- 'आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। ये बहुत ही ऑथेंटिक लग रहा है।' ऐसे ही कमेंट्स करते हुए यूजर मीत कौर के लुक की तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Maa Behen trailer out: लाश ने कहानी में मचा दी सनसनी, कॉमेडी का लगने वाला है बाजार, माधुरी दीक्षित ने किया कमाल
सुहाना खान के जन्मदिन पर पक्की दोस्त अनन्या ने लुटाया प्यार, पुरानी फोटो शेयर कर दी बधाई

Latest Bollywood News