1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुहाना खान के जन्मदिन पर पक्की दोस्त अनन्या ने लुटाया प्यार, पुरानी फोटो शेयर कर दी बधाई

सुहाना खान के जन्मदिन पर पक्की दोस्त अनन्या ने लुटाया प्यार, पुरानी फोटो शेयर कर दी बधाई

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 22, 2026 04:13 pm IST,  Updated : May 22, 2026 04:13 pm IST

सुहाना खान के जन्मदिन पर उनकी पक्की दोस्त अनन्या पांडे ने भी प्यार लुटाया है। अनन्या ने सुहाना के साथ पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए बधाई दी है।

Ananya Pandey And Suhana Khan- India TV Hindi
अनन्या पांडे और सुहाना खान Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@ANANYAPANDEY

शाहरुख खान की लाडली बेटी और बॉलीवुड में अपनी जमीन तलाश रहीं एक्टर सुहाना खान का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर तमाम फिल्मी सितारों समेत फैन्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी है। अब सुहाना की पक्की दोस्त और बॉलीवुड हीरोइन अनन्या पांडे भी इस मामले में पीछे नहीं रहीं। अनन्या ने भी अपनी दोस्त सुहाना के साथ एक फोटो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है। 

फोटो पोस्ट कर लुटाया प्यार

अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सुहाना के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने एक प्यारा सा संदेश भी लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी सुहाना। तुम्हें हमेशा प्यार करती रहूंगी सुहाना खान।' शनाया कपूर ने रंगीन यूरोपीय शैली की इमारतों और नौकाओं की पृष्ठभूमि में सुहाना के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। शनाया ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरी सुहाना। तुम्हें हमेशा प्यार करती रहूंगी।' 

आज ही रिलीज हुई अनन्या की फिल्म

22 मई को 'चांद मेरा दिल' रिलीज हुई। अनन्या पांडे और लक्ष्य की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को निराशाजनक रिव्यू मिला है। ट्रेलर में लक्ष्य को आरव और अनन्या को चांदनी के किरदार में दिखाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत दोनों के बीच एक भावुक पल से होती है, जिसके बाद कहानी उनके कॉलेज के दिनों में लौटती है, जहां से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी। उनकी युवावस्था का रोमांस, सहज केमिस्ट्री और भावनात्मक जुड़ाव ट्रेलर का मुख्य आकर्षण है। ट्रेलर से यह भी संकेत मिलता है कि 'चांद मेरा दिल' में संगीत की अहम भूमिका होगी। फिल्म के कुछ गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं और श्रोताओं से उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। ट्रेलर का बैकग्राउंड स्कोर और रोमांटिक दृश्य संकेत देते हैं कि एल्बम फिल्म के प्रमुख आकर्षणों में से एक बन सकता है।

बचपन की दोस्त हैं अनन्या और सुहाना

बता दें कि सुहाना खान और अनन्या पांडे बचपन की दोस्त हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ी हैं और छोटी उम्र से दोनों के बीच पक्की दोस्ती रही है। अनन्या और सुहाना पहले भी एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम या फिर पार्टीज करते हुए नजर आ चुकी हैं। दोनों अक्सर ही मैच देखने या फिर विदेशों की छट्टियां मनाने भी जा चुकी हैं। अब जन्मदिन के मौके पर दोनों दोस्त एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आती रहती हैं। 

ये भी पढ़ें- दृश्यम 3 की स्क्रीनिंग पर क्यों रो पड़े मोहनलाल? वीडियो वायरल हुआ तो फैन्स ने भी लुटाया प्यार

2 घंटे तीन मिनट की मर्डर मिस्ट्री, पल-पल गहराता राज, OTT पर आते जमाया कब्जा, करने लगी ट्रेंड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन