1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दृश्यम 3 की स्क्रीनिंग पर क्यों रो पड़े मोहनलाल? वीडियो वायरल हुआ तो फैन्स ने भी लुटाया प्यार

दृश्यम 3 की स्क्रीनिंग पर क्यों रो पड़े मोहनलाल? वीडियो वायरल हुआ तो फैन्स ने भी लुटाया प्यार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 22, 2026 03:11 pm IST,  Updated : May 22, 2026 03:11 pm IST

मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 बीते रोज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और जन्मदिन के इस खास मौके पर खूब प्यार भी मिल रहा है। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान मोहनलाल भी भावुक हो गए थे।

Mohanlal- India TV Hindi
मोहनलाल Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@MOHANLAL

मोहनलाल स्टारर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 बीते रोज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मेकर्स ने मोहनलाल के जन्मदिन पर फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है। रिलीज होते फिल्म की स्क्रीनिंग शुरू हुई और मोहनलाल को भावुक कर गई। सिनेमाघर में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान मोहनलाल भावुक नजर आए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें मोहनलाल अपनी आंखों से आंसू पोंछते दिख रहे हैं। 

वायरल हो रहा भावुक वीडियो

इंटरनेट पर धूम मचा रहे इस वीडियो में मोहनलाल अपनी फिल्म 'दृश्यम 3' की टीम के साथ बैठे हुए, प्रशंसकों के साथ फिल्म का पहले दिन का पहला शो देखते हुए आंसू पोंछते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने ताली बजाने वाले एक दर्शक को धन्यवाद भी दिया। अभिनेता ने 'दृश्यम 3' को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, 'आज सुबह उठकर इतना प्यार देखकर मैं बहुत भावुक हो गया। हर शुभकामना, हर प्रार्थना और हर हार्दिक संदेश ने मेरे दिल को अपार कृतज्ञता से भर दिया है। ऐसे ही पल मुझे याद दिलाते हैं कि मेरे आस-पास इतना स्नेह और दयालुता होना मेरे लिए कितना सौभाग्य की बात है। मेरी इस यात्रा का इतना खूबसूरत हिस्सा बनने और आज के दिन को इतना खास बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। आप सभी का बहुत आभारी हूं।'

जन्मदिन पर रिलीज हुई फिल्म

फिल्म रिलीज के दिन दोहरी खुशी देखने को मिली, क्योंकि बहुप्रतीक्षित फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और वहीं मोहनलाल ने स्क्रीनिंग में शामिल होकर अपना जन्मदिन मनाया। जश्न के दौरान मोहनलाल को केक काटते हुए देखा गया। एक वायरल वीडियो में मोहनलाल पारंपरिक पोशाक पहने, प्रशंसकों को हाथ हिलाते और केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। प्रशंसकों ने भी उन्हें सिनेमाघर में देखकर अपनी खुशी जाहिर की। मोहनलाल की दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों से इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित दृश्यम 3 में मोहनलाल जॉर्जकुट्टी के रूप में वापसी कर रहे हैं, वहीं मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल और आशा शरथ भी अपने-अपने किरदारों में नजर आ रही हैं। बता दें कि इससे पहले इस फिल्म के 2 पार्ट सुपरहिट रहे हैं और इसे कई दूसरी भाषाओं में भी बनाया जा चुका है। इसे हिंदी में अजय देवगन ने बनाया है और ये भी सुपरहिट रही थी। 

ये भी पढ़ें- 2 घंटे तीन मिनट की मर्डर मिस्ट्री, पल-पल गहराता राज, OTT पर आते जमाया कब्जा, करने लगी ट्रेंड

कमल हसन ने किया पीएम मोदी को सपोर्ट, अपील की तारीफ की, बोले- 'राष्ट्र राजनीति से पहले आता है'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन