90 के दशक में बॉलीवुड में एक ऐसा चेहरा आया, जिसे देखना और नजरें हटाना दोनों ही मुश्किल था। चेहरे का आकर्षण, कद-काठी और करिश्मा, हर पहलू में ये एक्टर लोगों को अपना दीवाना बना रहा था। मॉडलिंग की दुनिया का चमकता सितारा, जिसने सिनेमा में कदम रखते ही अपनी पहचान बनाई, लेकिन अपने दम पर कोई बड़ी हिट फिल्म नहीं दे पाया। पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले इस हैंडसम हंक ने पहली शादी एक सुपरमॉडल से की और दूसरी शादी खुद से 26 साल छोटी लड़की से। अफेयर्स और रिश्तों के चर्चों के बावजूद उनकी लोकप्रियता और काम की मांग कभी घटती नहीं दिखी।
इस गाने से बॉलीवुड में रखा कदम
हम बात कर रहे हैं भारत के पहले सुपरमॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन की। 50 साल की उम्र में ट्रायथलॉन जीतकर 'आयरन मैन' बनने वाले मिलिंद किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा म्यूजिक वीडियो 'मेड इन इंडिया' से, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। उनकी फिटनेस और स्वैग ने लोगों को दीवाना बना दिया और 90 के दशक में वो सुपरस्टार बन गए। आज भी मिलिंद सोमन कई नए मॉडल्स और एक्टर्स के लिए प्रेरणा हैं। मिलिंद सोमन ने साबित किया कि फिटनेस, स्टाइल और करिश्मा केवल उम्र या फिल्मों की हिट्स से नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और दृढ़ता से भी बनाए जा सकते हैं।
यहां देखें पोस्ट
टीवी शोज से फिल्मों में मारी एंट्री
फिल्मों में कदम रखने से पहले मिलिंद टीवी पर छोटे पर्दे का हिस्सा रहे। उन्होंने 'ए माउथफुल ऑफ स्काई', 'सी हॉक्स' और 'कैप्टन व्योम' जैसे शो किए। टीवी पर मिली सफलता ने उन्हें फिल्मों की ओर बढ़ाया और 'तरकीब' से उनका बॉलीवुड डेब्यू हुआ। इसके बाद उन्होंने '16 दिसंबर', 'भेजा फ्राई', 'जोड़ी ब्रेकर्स', 'बाजीराव मस्तानी', 'इमरजेंसी' जैसी फिल्मों में काम किया। आज 59 साल के मिलिंद अपनी फिटनेस और स्टाइल से नई पीढ़ी को भी मात देते हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो, मिलिंद ने 2006 में फ्रेंच मॉडल मयलिन जैपनोई से शादी की, जो केवल तीन साल चली।
26 साल छोटी हैं पत्नी
साल 2018 में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर से शादी की, जो उनसे 26 साल छोटी थीं। उम्र के अंतर ने उनके प्यार में कोई बाधा नहीं डाली, और दोनों की जोड़ी आज भी सबको हैरान करती है। मिलिंद का नाम कई हीरोइनों के साथ जुड़ा। उन्होंने कई महिलाओं को डेट किया, जिनमें गुल पनाग, मधु सप्रे, शहाना और दीपानिता शर्मा शामिल हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी सास उम्र में उनसे छोटी हैं। अंकिता से शादी के फैसले पर उनकी मां ने शुरू में सवाल उठाए, लेकिन मिलिंद ने साफ कहा कि उनकी जिंदगी में यही सही साथी हैं।
ये भी पढ़ें: जब एक महिला ने हिला दी थी शरिया कानून की नींव, भड़क गया था मुस्लिम समाज, अब बड़े पर्दे पर आएगी 'हक' की लड़ाई
अक्षय कुमार की इस हीरोइन का दीवाना था जमाना, अब बेटियों की खूबसूरती ने चुराई लाइमलाइट, अदाओं में मां से भी आगे
Latest Bollywood News