Mirai Release: 'हनुमान' के बाद अब 'मिराई' में छा गए तेजा सज्जा, नेटिजन्स से मिल रहा धमाकेदार रिएक्शन
Mirai Release Live: 'मिराई' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में तेजा सज्जा, श्रिया सरण और जगपति बाबू जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है और इसे सोशल मीडिया पर भी काफी अच्चा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Mirai Release Live: कार्तिक गट्टमनेनी के निर्देशन में बनी 'मिराई' आज आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। तेजा सज्जा और मंचू मनोज की मुख्य भूमिकाओं से सजी इस फिल्म में दमदार एक्शन और गहन भावनात्मक टकराव की झलक पहले से ही दर्शकों को उत्साहित कर चुकी है। सहायक भूमिकाओं में रितिका नायक, जगपति बाबू और श्रिया सरन फिल्म को मजबूती प्रदान करते हैं। पहले 5 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली यह फिल्म अब 12 सितंबर 2025 को वैश्विक स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
क्या है कहानी?
‘मिराई’ एक निडर योद्धा की गाथा है, जिसे नौ पवित्र ग्रंथों की रक्षा के लिए चुना गया है। यह कहानी सिर्फ युद्ध और वीरता की नहीं, बल्कि विरासत, विश्वास और बलिदान की भी है। फिल्म एक ऐसे महाकाव्य युद्ध का मंच तैयार करती है जो पारंपरिक मान्यताओं और आधुनिक सिनेमा के तमाशे का संगम है। तेजा सज्जा और मंचू मनोज के बीच टकराव इस फिल्म का प्रमुख आकर्षण है, जहां एक तरफ जुनून और परंपरा है, वहीं दूसरी ओर शक्ति और चुनौती। फिल्म के रिव्यू और लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें!
Live updates : Mirai Release Live
-
September 12, 2025 2:03 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
श्रीलीला भी देखने पहुंची फिल्म
एक्ट्रेस श्रीलीला ने 'मिराई' स्टार तेजा सज्जा की तारीफ की है। श्रीलीला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'हमारे सुपरयोद्धा तेजा सज्जा हमारे नजदीकी थिएटर में!!! मैं मिराई देखने जा रही हूं! टीम को शुभकामनाएं।'
-
September 12, 2025 1:00 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
कैसा है सिनेमाई अनुभव
एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर, मिराई ट्रेंड कर रही है और देश भर से हज़ारों पोस्ट आ रहे हैं। फिल्म देखने वालों की शुरुआती प्रतिक्रियाएँ ज़्यादातर सकारात्मक हैं, कई लोगों ने इसे एक सिनेमाई तमाशा कहा है और इसकी तकनीकी उत्कृष्टता, खासकर विजुअल इफेक्ट्स के मामले में, की सराहना की है। कई यूजर्स ने बताया कि फिल्म ट्रेलर में दिखाए गए पैमाने और उम्मीदों पर खरी उतरती है, जिसमें इंटरवल ब्लॉक के बेहतरीन पल और एक भावनात्मक रूप से आवेशित क्लाइमेक्स शामिल है।
-
September 12, 2025 12:25 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
क्यों देखने लायक है फिल्म, जानें नेटिजन की राय
एक यूजर ने फिल्म को दिल को छू लेने वाली और जरूर देखने लायक बताया। उन्होंने लिखा, 'मिराई एक दिल को छू लेने वाली फिल्म है जो परिवार, बचपन और प्यार व बंधन के महत्व को खूबसूरती से दर्शाती है। शानदार दृश्यों और एक भावनात्मक कहानी के साथ, यह दर्शकों को आनंदित और प्रेरित करती है। हर उम्र के लोगों के लिए यह फिल्म ज़रूर देखने लायक है!'
-
September 12, 2025 12:16 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
नेटिजन का रिएक्शन
एक नेटिजेन ने एक्स पर लिखा, 'शानदार फिल्म, तेजा सज्जा की सफलता शिखर तक पहुंचते हुए। प्रभास का वॉइसओवर कमाल। दूसरे हाफ में कई हाई मोमेंट्स जो इसे देखने लायक बनाते हैं, इसे सिनेमाघरों में देखें।'
-
September 12, 2025 11:59 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
राम गोपाल वर्मा का रिएक्शन
राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया, 'इंडस्ट्री हिट देने के लिए तेजा सज्जा और कार्तिक को बहुत-बहुत बधाई, बाहुबली के बाद से मैंने किसी अन्य फिल्म #मिराई के लिए ऐसी सर्वसम्मत प्रशंसा नहीं सुनी..वीएफएक्स और कथात्मक पकड़ दोनों हॉलीवुड मानक के हैं।'
-
September 12, 2025 11:55 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
हाउसफुल जा रहे शोज
आंध्र प्रदेश और तेलुगु राज्यों के सिनेमाघर हाउसफुल हो रहे हैं क्योंकि तेजा सज्जा एक नई सुपरहीरो फिल्म लेकर आ रही है। मनोज मंचू को अपनी फिल्म मिराई देखने के बाद आईमैक्स थियेटर के बाहर देखा गया। नेटिजन्स तेजा सज्जा की मिराई को पसंद कर रहे हैं।
-
September 12, 2025 11:40 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
फिल्म के स्टार्टिंग सीन की चर्चा
फिल्म के पहले ही सीन में प्रभास की आंख दिखाई देती है और इसको देखने के बाद ही नेटिजन्स उत्साहित हो गए हैं। एक्टर की सिर्फ एक झलक ने सारी लाइम लाइट चुरा ली है। इसके बाद शुरू होने वाली उनके दमदार वॉइसओवर ने जान फूंक दी है। देखें लोगों का रिएक्शन-
-
September 12, 2025 11:17 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
फिल्म में हैं कुछ खामिया
फिल्म कमाल की है, लेकिन कुछ खामिया भी हैं और उसमें सबसे मुख्य इसका 165 मिनट लंबा रनटाइम है। करीब 2 घंटे 45 मिनट की फिल्म मनोरंजक होने के बावजूद खिंची हुई लगती है, जिसे 2 घंटे 15 मिनट या 2 घंटे 20 मिनट में समेटा जा सकता था। तेजा का करिदार ब्रह्मास्त्र के शिव की याद दिलाता है। श्रिया शरण 'कल्कि' की दीपिका की याद दिलाएंगी। मनोज का खलनायक का किरदार दमदार है, लेकिन उनका हिंदी वॉइसओवर उनकी खतरनाक अपील के साथ फटा-फटा महसूस होता है।
-
September 12, 2025 11:14 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
फिल्म में प्रभास और राणा का क्या है रोल
फिल्म में रेबेल स्टार प्रभास का कैमियो नहीं है। हालांकि, शुरुआत में उनका एक खास वॉइसओवर है, जो कहानी को आगे बढ़ाता है। फिल्म के अंत में राणा दग्गुबाती का कैमियो है, जो फिल्म के अगले पार्ट का संकेत दे रहा है। आने वाले पार्ट को त्रेतायुद से जोड़ा जाएगा। पोस्ट क्रेडिट में इसकी झलक देखने को मिल रही है।
-
September 12, 2025 11:12 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
मनोज मांचू का रिलीज से पहले आया ये पोस्ट
मनोज मांचू ने एक्स पर लिखा, 'मेरे कप्तान और निर्देशक कार्तिक गारू के प्रति मेरी गहरी कृतज्ञता, मिराई के पीछे दिल और आत्मा। आपने सिर्फ एक फिल्म नहीं बनाई, आपने इस सपने को पर्दे पर जीवंत करने के लिए अपने जुनून, रातों की नींद हराम करने और अथक दृष्टि का हर अंश डाल दिया। मुझे पता है कि यह यात्रा आपके लिए कितनी मायने रखती है, और मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान आपको और पूरी टीम को कल और हमेशा अनंत आशीर्वाद, खुशी और सफलता प्रदान करें। गट्टीगा कोदुतुन्नम !!'
-
September 12, 2025 11:08 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
तेजा ने प्राभास को कहा थैंक्यू
तेजा सज्जा ने अपने एक्स अकाउंट पर प्रभास का शुक्रिया अदा किया, जिससे फिल्म में सुपरस्टार की भूमिका को लेकर उत्सुकता बढ़ गई। उन्होंने लिखा, 'मिराई कुछ ही घंटों में पूरी तरह से आपकी है। हमारे बड़े दिल वाले प्रभास गारू का अनंत आभार, जिन्होंने इसे इतना खास बनाया। शुरुआत में ही इस विद्रोही सरप्राइज को देखना न भूलें।'
-
September 12, 2025 11:05 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
चैतन्य अकिनेनी ने बढ़ाया हौसला
चैतन्य अकिनेनी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, 'एक ऐसी फिल्म जिसने मुझे शुरू से ही आकर्षित किया है मिराई, इसका ट्रेलर बेहद शानदार था... इसलिए इसे बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है। मुझे यकीन है कि आपकी सारी मेहनत रंग लाएगी, कार्तिक और टीम को शुभकामनाएं... आप सभी के लिए दुआएं'
-
September 12, 2025 11:03 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
अमेरिका में होगी अच्छी कमाई
मिराई ने अमेरिका में $169979 की इंटेरिम प्री-सेल दर्ज की है। प्रीमियर के दिन उत्तरी अमेरिका में कुल प्री-सेल $190000 रही, जिससे अमेरिका में फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत हुई। इसने तेजा सज्जा की मुख्य अभिनेता के रूप में पहली फिल्म 'हनुमान' को पहले ही पीछे छोड़ दिया है।
-
September 12, 2025 11:01 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
मिराई का रिव्यू
तेजा सज्जा की इस फिल्म को साईफाई से ज्यादा माइथोलॉजिकल फैंटेसी कहना बेहतर होगा। भारतीय माइथोलॉजी को ये फिल्म नई पीढ़ी के साथ जोड़ रही है। फिल्म की कहानी कैसी है और इसके लीड एक्टर्स ने कैसा काम किया है इसकी अपडेट आपको हमारे रिव्यू में मिलने वाली है।
ये भी पढ़ें: Mirai Review: तेजा सज्जा की जोरदार वापसी, 'मिराई' में 'हनुमान' वाली मास अपील, गूंज उठा जय त्रिया
यहां देखें ट्रेलर
-
September 12, 2025 10:58 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
इस दिशा में आगे बढ़ती है कहानी
मिराई एक पौराणिक कथा है जो कलिंग युद्ध के बाद सम्राट अशोक के पश्चाताप पर आधारित है। इस मिथक के अनुसार, अशोक ने नौ पवित्र ग्रंथों की रचना की थी, जिनमें दिव्य ज्ञान निहित था, ऐसा ज्ञान जो किसी भी सामान्य मनुष्य को देवता में बदल सकता था। इन ग्रंथों की रक्षा एक गुप्त योद्धा समूह करता है, जो पीढ़ियों से इनकी संरक्षकता निभा रहा है। लेकिन अब एक अंधेरी शक्ति उभर रही है, जिसका उद्देश्य इन ग्रंथों को अपने कब्जे में लेकर अपनी सत्ता का विस्तार करना है। कहानी का केंद्र बिंदु है मिराई (तेजा सज्जा द्वारा निभाई गई भूमिका), एक युवा योद्धा जिसे चुना गया है अगला सुपर योद्धा बनने के लिए और इस पवित्र विरासत की रक्षा करने के लिए।