1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मिर्जापुरः द मूवी' ओटीटी रिलीज, अब घर बैठे देखिए कालीन भैया-गुड्डू पंडित का भौकाल, 'एक्सटेंडेड कट' के साथ आई फिल्म

'मिर्जापुरः द मूवी' ओटीटी रिलीज, अब घर बैठे देखिए कालीन भैया-गुड्डू पंडित का भौकाल, 'एक्सटेंडेड कट' के साथ आई फिल्म

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर 'मिर्जापुरः द मूवी' अब ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। 2026 की ये ब्लॉकबस्टर एक सरप्राइज 'एक्सटेंडेड कट' के साथ स्ट्रीम हो रही है। जानिए, इस क्राइम थ्रिलर को कहां देखा जा सकता है।

Mirzapur the movie- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@PRIMEVIDEOIN 'मिर्जापुरः द मूवी' ओटीटी रिलीज

अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा स्टारर 'मिर्जापुरः द मूवी' इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और अब ये फिल्म  OTT पर आ गई है। दर्शक लंबे समय से फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। खास बात तो ये है कि दर्शकों के लिए मेकर्स ने एक और सरप्राइज भी दिया है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की यह फिल्म एक 'एक्सटेंडेड कट' (extended cut) के साथ ओटीटी पर आई है, जिसका मतलब है कि दर्शकों को वो सीन भी देखने को मिलेंगे, जिन्हें कट करने के बाद सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यानी जिन लोगों ने यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देखी, वे अब इसे अपने घर बैठे आराम से देख सकते हैं। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म मिर्जापुर की गद्दी के लिए हुई पुरानी लड़ाई को फिर से दिखाती है।

OTT पर 'मिर्जापुर द मूवी' को एक सरप्राइज 'एक्सटेंडेड कट' के साथ कहां देखें?

'मिर्जापुर द मूवी' अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है। दर्शक इस फिल्म को हिंदी और अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं। अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास प्राइम वीडियो का एक्टिव सब्सक्रिप्शन होना चाहिए होगा। फिल्म की यह OTT रिलीज, प्लेटफॉर्म के फेस्टिव लाइनअप का हिस्सा है। इंस्टाग्राम पर अनाउंसमेंट पोस्टर शेयर करते हुए प्राइम वीडियो ने लिखा, "भौकाल आ चुका है प्राइम वीडियो पर अभी देखें मिर्जापुर द मूवी।"

मिर्जापुर द मूवी: कास्ट के बारे में जानें

'मिर्जापुरः द मूवी' की बात करें तो फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और  इसमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा, इस फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल और मोहित मलिक जैसे चर्चित कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। 'मिर्जापुर' की शुरुआत वेब सीरीज के तौर पर हुई थी, जिसका पहला सीजन 2018 में आया था और जबरदस्त लोकप्रियता के बाद मेकर्स ने दूसरा सीजन 2020 और तीसरा 2024 में रिलीज हुआ था।

मिर्जापुर द मूवी: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ट्रेड ट्रैकर 'सैकनिल्क' (Sacnilk) के अनुसार, 'मिर्जापुर द मूवी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। फिल्म ने पहले दिन 30.90 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 38.40 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 43.05 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 148.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड (दुनिया भर का) बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 339.84 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ेंः दिलजीत दोसांझ आज दिल्ली में मचाएंगे धूम, कॉन्सर्ट के लिए आधी रात तक चलेगी मेट्रो, सिंगर ने दिया अपडेट

Latest Bollywood News