1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मिर्जापुरः द मूवी' का पहला गाना 'वारूं फॉरएवर' रिलीज, रोमांटिक ट्रैक में दिखी गुड्डू पंडित और स्वीटी की लव स्टोरी की झलक

'मिर्जापुरः द मूवी' का पहला गाना 'वारूं फॉरएवर' रिलीज, रोमांटिक ट्रैक में दिखी गुड्डू पंडित और स्वीटी की लव स्टोरी की झलक

'मिर्जापुरः द मूवी' जल्दी ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 11 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया और अब इसका पहला गाना 'वारूं फॉरएवर' भी रिलीज कर दिया गया है, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Ali Fazal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ALIFAZAL9 'मिर्जापुरः द मूवी' का गाना 'वारूं फॉरएवर' रिलीज।

जब भी किसी क्राइम-थ्रिलर की चर्चा होती है, ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की 'मिर्जापुर' का नाम जरूर लिया जाता है। ओटीटी पर इस सीरीज का खूब भौकाल देखने को मिला। कालीन भैया से लेकर गुड्डू पंडित तक, सभी किरदारों को दर्शकों से खूब प्यार मिला। अब तक इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों हिट रहे और अब इस सीरीज पर फिल्म बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी सीरीज से कहीं अधिक खतरनाक होने वाली है। पिछले दिनों ही 'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर रिलीज किया गया और अब फिल्म का पहला गाना 'वारूं फॉरएवर' भी जारी कर दिया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

'मिर्जापुरः द मूवी' का गाना रिलीज

अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर स्टारर 'मिर्जापुरः द मूवी' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है और अब इसके पहले गाने 'वारूं फॉरेवर' ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। इस रोमांटिक ट्रैक को श्रेया घोषाल और रोमी ने आवाज दी है। यह सॉन्ग 'मिर्जापुर' सीरीज के पसंदीदा गाने 'वारुं' का नया वर्जन है, जिसमें ओरिजिनल गाने की रूह को बरकरार रखा गया है।

सोलफुल है मिर्जापुरः द मूवी का गाना 'वारूं फॉरएवर'

यह गाना 'वारूं' से जुड़ी जानी-पहचानी सोलफुल क्वालिटी को समेटे हुए है, जिसके चलते नया वर्जन होते हुए भी ये नॉस्टैल्जिक लगता है। मूल रूप से ये गाना 2020 में रिलीज हुआ था और फिर 'मिर्जापुर' सीरीज का एक अटूट हिस्सा बन गया। इसकी सोलफुल लिरिक्स और पीसफुल म्यूजिक ने इसे फैंस का ऑल-टाइम फेवरेट बना दिया, जिसके चलते अब एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज इसे एक नए म्यूजिकल ट्रीटमेंट के साथ फिर से लेकर आए हैं।

मिर्जापुरः द मूवी की कास्ट और रिलीज डेट

'मिर्जापुर: द मूवी' की बात करें तो इसका निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, दिव्येंदु शर्मा, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी और रसिका दुग्गल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं और इनके अलावा हर्षिता गौर, मोहित मलिक, राजेश तैलंग और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। हाल ही में 'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने एक नया सवाल खड़ा कर दिया है कि 'मिर्जापुर: द मूवी' में किसके सिर ताज सजेगा? वहीं फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ेंः सजा 'मिर्जापुर द मूवी' का दरबार, गद्दी पर कालीन भैया और मुन्ना भैया ने दिखाया स्वैग, पूर्वांचली लेडीज ने लूटी महफिल

Latest Bollywood News