Published : Aug 12, 2026 01:31 pm IST, Updated : Aug 12, 2026 01:31 pm IST
1/7Image Source : Viral Bhayani
'मिर्जापुर द मूवी' के ट्रेलर लॉन्च का आयोजन मुंबई में बीते दिन यानी 12 अगस्त को किया गया था। इसमें फिल्म की ज्यादातर कास्ट ने शिरकत की। कई नए सितारों का स्वैग भी देखने को मिला, वहीं पुरानी वाली भौकाल के साथ ओजी स्टार कास्ट भी मौजूद रही।
2/7Image Source : Viral Bhayani
पंकज त्रिपाठी से लेकर अली फजल और दिव्येंदु सर्मा से लेकर अभिषेक बनर्जी एक साथ नजर। पैपराजी के कैमरों ने इन्हें कैद किया। सामने दिख रही इस झलक में आप नए चेहरे जितेंद्र कुमार को भी देख सकते हैं। शीबा चड्ढा और रसीका दुग्गल भी सादगी भरे अंदाज में नजर आई।
3/7Image Source : Viral Bhayani
लेडीज कास्ट का भी जलवा देखने को मिला, सभी एक से बढ़कर एक अवतार में नजर आईं। इस खास मौके के लिए फिल्म की हीरोइनों ने इंडो वेस्टर्न लुक्स चुने, जिसकी झलक इस तस्वीर में दिख रही है।
4/7Image Source : Viral Bhayani
फिल्म की लंबी चौड़ी कास्ट में एक से बढ़कर एक शानदार एक्टर्स की टोली है। लेडीज की तरह मेल एक्टर्स भी क्लासी लुक में दिखे। इस तस्वीर में आप जितेंद्र कुमार, अली फजल, दिव्येंदु, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी को एक साथ पोज देते देख सकते हैं।
5/7Image Source : Viral Bhayani
नए सितारों की टोली में ओजी गैंगस्टर सुशांत सिंह की भी झलक देखने को मिली। एक्टर ब्लैक कुर्ता-पजामा पहने दिखे। टीवी के टॉप स्टार मोहित मलिक का भी दमदार ऑल ब्लैक लुक देखने को मिला।
6/7Image Source : Viral Bhayani
श्वेता त्रिपाठी ने अपने मॉडर्न साड़ी लुक से लोगों का दिल जीता। उन्होंने साड़ी को टीशर्ट के साथ पेयर किया, जिस पर लिखे कोट ने लोगों का ध्यान खींचा। रसिका दुग्गल और सोनल चौहान ग्रीन और व्हाइट साड़ी में नजर आई। इसके अलावा श्रिया पिलगांवकर ने इंडो वेस्टर्न स्कर्ट के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनी थी।
7/7Image Source : Viral Bhayani
मुन्ना भैया और कालीन भैया अपने भौकाली अंदाज में नजर आए। दिव्येंदु और पंकज अपने ऑन स्क्रीन रोल के अनुसार ही ड्रेस्ड अप दिखे। दोनों ने मिर्जापुर की गद्दी पर बैठकर स्वैग वाले पोज भी दिए।